अज्ञात कारणों से घर में लगी आग गरीब की गृहस्थी जल कर राख
चित्रकूट – जनपद के ब्लॉक रामनगर अन्तर्गत ग्राम पंचायत घुनवा के मजरा कुम्हारन पुरवा में अज्ञात कारणों से घर में आग लग गई जिससे मोतीलाल पुत्र शुकुरु प्रसाद प्रजापति की गृहस्थी जलखर राख हो गई। आपको बता यह घटना 24/03/2023 को सुबह लगभग 9 बजे की है। घर के सभी लोग फसल काटने के लिए अपने बच्चो को लेकर खेत में गए हुए थे। कि तभी ग्रामीणों की आवाज सुनकर अपने घर की तरफ दौड़ते हुए आये और देखे की घर में भीषण आग लगी हुई है। ग्रामीणों ने चिल्ला चिल्ला कर लोगों को इकट्ठा किया। और कुछ दूर पर स्तिथ ट्यूब बेल से पानी चलवा कर आग को बुझाया गया। आग में काबू पाने के दौरान घर के कुछ सदस्य जलकर जख्मी भी हुए है। फिर भी पूरा घर व घर में रखा सामान जलकर स्वाहा हो गया। मोतीलाल की पत्नी शिवली ने बताया कि घर में बेर्रा, सरसो, चना,अलसी आदि अनाज व तीन हजार रूपए नगद रखे थे जो पूरी तरह जल गए हैं। मोतीलाल द्वारा ग्राम प्रधान को फोन करके जानकारी दी गई वहीं मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान रामसूरत द्वारा आश्वासन दिया गया की लेखपाल और मऊ एस. डी. एम. को कह कर हर सम्भव मदद कराने का प्रयास किया जाएगा।

Your message has been sent