रामनगर ब्लॉक में जीएसटी चोरी का बड़ा खेल? ग्राम पंचायतों में लाखों के भुगतानों की जांच की उठी मांग

रामनगर ब्लॉक में जीएसटी चोरी का बड़ा खेल? ग्राम पंचायतों में लाखों के भुगतानों की जांच की उठी मांग

चित्रकूट

रिपोर्ट _ आशीष उपाध्याय

चित्रकूट। रामनगर विकास खंड में ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों और मनरेगा योजना के अंतर्गत किए गए भुगतानों को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि कुछ फर्मों को छोड़कर कई ऐसी सप्लायर फर्में ब्लॉक स्तर पर फीड हैं, जिनके माध्यम से ग्राम पंचायत निधि और मनरेगा योजना के तहत लाखों रुपये के सामान की आपूर्ति दिखाई जाती है। आरोप यह भी है कि इन भुगतानों में वर्षों से जीएसटी नियमों का पालन नहीं किया जा रहा, जिससे सरकार को राजस्व का भारी नुकसान हो रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि संबंधित विभाग इन फर्मों के जीएसटी पंजीकरण, टैक्स रिटर्न, बिलों तथा ग्राम पंचायतों में हुए भुगतान का मिलान करे तो बड़े स्तर पर अनियमितताओं का खुलासा हो सकता है। आरोप है कि कई मामलों में भुगतान तो हो रहा है, लेकिन जीएसटी जमा किए जाने को लेकर गंभीर सवाल बने हुए हैं।
लोगों ने मांग की है कि आयकर विभाग, जीएसटी विभाग तथा संबंधित जांच एजेंसियां रामनगर ब्लॉक और ग्राम पंचायतों में पिछले वर्षों के सभी भुगतानों, सप्लायर फर्मों और कर संबंधी अभिलेखों की गहन जांच करें। उनका कहना है कि निष्पक्ष जांच से यह स्पष्ट हो सकेगा कि कहीं सरकारी धन के उपयोग में वित्तीय अनियमितता या कर चोरी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *