कस्बे की बेटी का वैज्ञानिक अनुसंधान संस्थान में चयन जनपद का बढ़ाया गौरव
रामनगर/चित्रकूट
आशीष उपाध्याय
अगर मन में कुछ कर गुजरने का जुनून हो तो हवाओं का रुख भी मोड जा सकता है यह बात मऊ तहसील क्षेत्र के छोटे से कस्बे रामनगर की बेटी प्रज्ञा पांडेय ने वैज्ञानिक अनुसंधान संस्थान केंद्र उड़ीसा में प्रवेश पाकर मुकाम हासिल कर दिखाया है जनपद चित्रकूट के क्षेत्र रामनगर के बैक मित्र आशुतोष पाण्डेय की तीन बेटियो में सबसे छोटी बेटी प्रज्ञा पांडे ने(IISER) की प्रवेश परीक्षा पास करके ये सफलता हासिल की प्रज्ञा पांडेय कस्बे में ही प्रथामिक से लेकर इण्टर तक की पढ़ाई पूरी की प्राथमिक स्तर की पढ़ाई महारानी अवन्तिबाई तथा कर्पुरी ठाकुर विद्यालय तथा हाई स्कूल व इण्टर की पढ़ाई कस्बे के महात्मा ज्योतिबा राव फूले इंटर कालेज से की घर पर रहकर ही सिविल सर्विस की तैयारी शुरू किया उन्होंने भारतीय विग्यान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (IISER) की प्रवेश प्रक्रिया में पहली बार में ही ये मुकाम हासिल कर लिया मां रेखा देवी पांडेय ग्रहणी है पिता आशुतोष पाण्डेय रामनगर कस्बे में ही ग्राहक सेवा केन्द्र खोले हैं प्रज्ञा ने इसका श्रेय अपने पिता माता परिवार तथा गुरुजनों को दिया है चयन की सूचना मिलते ही गांव में खुशी की लहर दौड़ गई
परिजनों ने मिठाई बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया प्रज्ञा के घर में सुबह से ही बधाई देने वालों का तांता लगा रहा शुक्रवार को उड़ीसा के बरहमपुर के भारतीय शिक्षा विज्ञान अनुसंधान संस्थान से वापस घर कस्बा रामनगर आने पर परिजन तथा ग्रामीणो ने फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया इस मौके पर देवमणि त्रिपाठी प्रभारी समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर, पुरूषोत्तम अहिरवार प्रधानाचार्य,विजय कुमार पाठक प्रधानाध्यापक,रन्तिदेव त्रिपाठी पूर्व प्रधान बरिया, विजय मिश्रा,पंकज द्विवेदी आदि सैकड़ो ग्रामीण तथा रिश्तेदार उपस्थित रहे