लगभग 7 करोड़ रुपये की लागत से होगा पुरानी कोतवाली। की धरोहर का जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण

लगभग 7 करोड़ रुपये की लागत से होगा पुरानी कोतवाली। की धरोहर का जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण

धरोहर संरक्षण के साथ पार्क, हाट बाजार एवं फसाड लाइटिंग की होगी व्यवस्था

जनपद चित्रकूट में ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक महत्व की धरोहरों के संरक्षण एवं पर्यटन विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्री पुलकित गर्ग द्वारा पुरानी कोतवाली के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण की कार्ययोजना तैयार की जा रही है। प्रस्तावित कार्य पर लगभग 7 करोड़ रुपये की धनराशि व्यय किए जाने का प्रस्ताव है।

प्रस्तावित योजना के अंतर्गत पुरानी थाने की ऐतिहासिक एवं स्थापत्य विरासत का संरक्षण करते हुए भवन का आवश्यक जीर्णोद्धार कराया जाएगा। इसके साथ ही परिसर के सौंदर्यीकरण एवं पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए पार्क, हाट बाजार तथा फसाड लाइटिंग जैसी सुविधाएं विकसित किए जाने का प्रस्ताव है। इससे स्थानीय लोगों एवं पर्यटकों के लिए आकर्षक सार्वजनिक एवं पर्यटन स्थल विकसित हो सकेगा।

बताया गया कि उक्त कार्ययोजना को प्राथमिकता के आधार पर पर्यटन विभाग की कार्ययोजना में सम्मिलित किए जाने हेतु प्रस्ताव भेजा गया है। प्रस्ताव को स्वीकृति प्राप्त होने के उपरांत नियमानुसार आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण कर निर्माण एवं जीर्णोद्धार कार्य प्रारंभ कराया जाएगा।

वर्तमान में पुरानी थाने की धरोहर के संरक्षण एवं परिसर के समुचित विकास की आवश्यकता को दृष्टिगत रखते हुए संबंधित विभागों द्वारा आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। प्रस्तावित योजना के क्रियान्वयन से ऐतिहासिक धरोहर का संरक्षण होने के साथ-साथ क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं आर्थिक गतिविधियों के नए अवसर भी सृजित होंगे।

जिला प्रशासन का उद्देश्य जनपद की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करते हुए उन्हें आधुनिक पर्यटन सुविधाओं से जोड़ना है, ताकि स्थानीय धरोहरों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पर्यटन मानचित्र पर प्रमुख स्थान दिलाया जा सके।

*_बुन्देली प्रकाश न्यूज चित्रकूट/उत्तर प्रदेश_*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *