चित्रकूट में लाखों का ग्राम सचिवालय 2 साल में जर्जर! दीवारों में बड़ी दरारें, भूसा-लकड़ी का बना गोदाम
चित्रकूट
रिपोर्ट _ शहोदरा देवी
चित्रकूट जनपद के रामनगर ब्लॉक अंतर्गत बेसिंहा ग्राम पंचायत में लाखों रुपये की लागत से निर्मित ग्राम सचिवालय भवन महज दो वर्षों में ही जर्जर होने लगा है। भवन की दीवारों में बड़ी-बड़ी दरारें पड़ गई हैं, जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
जिस ग्राम सचिवालय से पंचायत के विकास की योजनाएं संचालित होनी चाहिए, वहीं आज भवन के कमरों में भूसा, उपले, लकड़ियां और मवेशियों का सामान रखा जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि भवन का उपयोग सरकारी कार्यों के बजाय गोदाम की तरह किया जा रहा है।
अब सवाल यह है कि आखिर इस निर्माण कार्य के लिए जिम्मेदार कौन है? क्या जिला प्रशासन इस मामले का संज्ञान लेकर जांच कराएगा और दोषियों पर कार्रवाई होगी? वही नवागंतुक खण्ड विकास अधिकारी से जब जानकारी चाही गई तो उन्होंने कहा कि उक्त प्रकरण अभी संज्ञान में आया हे इसकी जांच कराई जाएगी