कांग्रेस नेत्री रंजना बराती लाल पाण्डेय ने प्रदेश अध्यक्ष का किया भव्य स्वागत

 

कांग्रेस नेत्री रंजना बराती लाल पाण्डेय ने प्रदेश अध्यक्ष का किया भव्य स्वागत

चित्रकूट
ब्यूरो रिपोर्ट – आशीष उपाध्याय

चित्रकूट: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राज के शुक्रवार को चित्रकूट आगमन जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल के नेतृत्व में बरगढ़ छीवालहा में रंजन बराती लाल पांडेय के समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया।
प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि जिस तरह से उत्तर प्रदेश में जंगल राज कायम है। कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता इसके खिलाफ लड़ाई लड़ेगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व का जो आदेश होगा, उसका पालन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह पूर्णिमा के दिन बाबा की नगरी से चित्रकूट धाम कामतानाथ के दर्शन करने आए हैं। मध्य प्रदेश में भाजपा ने डर के कारण बड़े नेताओं को चुनाव मैदान में उतारा है। मध्य प्रदेश में हम सरकार बनाने जा रहे हैं, आने वाले 2024 में देश में भी सरकार बनाएंगे। कांग्रेस नेत्री रंजना बाराती लाल पाण्डेय ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का नेतृत्व मिलने के बाद पूरे क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में उत्साह है। इसका परिणाम आने वाले चुनाव में नजर आएगा और कौंग्रेस पार्टी मध्य प्रदेश समेत पूरे देश में भाजपा का सफाया करेगी।
इस मौके पर अतुल तिवारी, पवन रजक, गिरजा वर्मा, राकेश पांडेय, जिला महासचिव कालीचरण राजपूत, ब्लॉक अध्यक्ष रामनगर शिव शंकर खंगार, राजेश सिंह, अनिल गुप्ता, प्रशांत गुप्ता, राकेश वर्मा, विजय मणि त्रिपाठी, कामता द्विवेदी, दिवाकर त्रिपाठी, शारदा गोतम, सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद पांडेय, बुंदेलखंड के अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण दीक्षित, पंकज मिश्रा, ओम प्रकाश गुप्ता, शिव गुलाम वर्मा, महेंद्र सिंह पटेल, तीरथ सिंह, बांदा जिलाध्यक्ष लाल दुबे, कुलदीप मिश्रा, यमुना शुक्ला, कृष्णराज सिंह, कंचन सिंह, गज्जू प्रसाद, अरुणेंद्र मिश्रा, राज नारायण निषाद, महेंद्र निषाद, राम बच्चन निषाद, आशीष मिश्रा, इंद्रजीत उपाध्याय, गोलू मिश्रा, उदित नारायण द्विवेदी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *