चित्रकूट में अवैध खाद फैक्टरी का भंडाफोड़, SDM राम ऋषि रमन की बड़ी कार्रवाई

चित्रकूट में अवैध खाद फैक्टरी का भंडाफोड़, SDM राम ऋषि रमन की बड़ी कार्रवाई

चित्रकूट

ब्यूरो रिपोर्ट – आशीष उपाध्याय
मऊ, चित्रकूट। मऊ तहसील प्रशासन ने किसानों के हितों की सुरक्षा के लिए बुधवार सुबह करीब 7:30 बजे मऊ थाना क्षेत्र के सुरौंधा गांव में संचालित एक कथित अवैध खाद फैक्टरी पर छापेमारी कर बड़ा खुलासा किया। कार्रवाई का नेतृत्व उप जिलाधिकारी राम ऋषि रमन ने किया।
छापेमारी के दौरान मौके से भारी मात्रा में संदिग्ध खाद, निर्माण सामग्री तथा करीब 1000 खाली खाद की बोरियां बरामद हुईं। जांच में ऐसे साक्ष्य मिले कि सस्ती अथवा नकली खाद को भारत डीएपी के लेबल लगे बोरों में भरकर नकली डीएपी के रूप में तैयार किया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान कुछ खाली बोरियां दुकान के पीछे से नदी में फेंक दी गईं, जिन्हें प्रशासन ने ग्रामीणों की मदद से बरामद कर अपने कब्जे में ले लिया।
जिला कृषि अधिकारी आर.के. वर्मा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और खाद के नमूने लेकर गोदाम को सील कर दिया। साथ ही फैक्टरी के संचालन से जुड़े दस्तावेजों की जांच की गई तथा संबंधित लोगों से पूछताछ की गई।
उप जिलाधिकारी राम ऋषि रमन ने बताया कि जांच में अवैध निर्माण या नकली खाद की बिक्री की पुष्टि होने पर संबंधित लोगों के खिलाफ उर्वरक नियंत्रण आदेश एवं अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। किसानों के हितों की रक्षा के उद्देश्य से श्यामू खाद्य एवं बीज भंडार के विरुद्ध थाना मऊ में प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है।
कार्रवाई के दौरान सीओ मऊ फहद अली, प्रभारी निरीक्षक श्री प्रकाश यादव, कृषि विभाग की टीम तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध खाद कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *