शिवभूषण त्रिपाठी निर्विरोध बने प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष चित्रकूट

शिवभूषण त्रिपाठी निर्विरोध बने प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष

चित्रकूट

ब्यूरो रिपोर्ट – सहोदरा देवी

रामनगर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की रामनगर ब्लॉक इकाई का चुनाव बुधवार को बीआरसी रामनगर के सभागार में निर्विरोध संपन्न हुआ। सभी पदों पर एकल नामांकन होने के कारण पदाधिकारियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।

जिला कार्यसमिति की ओर से नामित निर्वाचन अधिकारी विनय कुमार शुक्ला और पर्यवेक्षक जिला मंत्री नारायण सिंह की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। इसमें शिवभूषण त्रिपाठी को ब्लॉक अध्यक्ष, सतीश सिंह को ब्लॉक मंत्री और मनीष कुमार तिवारी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया। मनीष द्विवेदी संगठन मंत्री निर्वाचित हुए।

ब्लॉक संघर्ष समिति के अध्यक्ष पद पर दिनेश सिंह और मंत्री पद पर सचिन मिश्र निर्वाचित हुए। वहीं महिला मोर्चा की अध्यक्ष अर्चना देवी निर्विरोध चुनी गईं।

मुख्य अतिथि प्रांतीय संगठन मंत्री एवं प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अखिलेश पांडेय ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने पदाधिकारियों से निष्पक्षता और निष्ठा के साथ शिक्षक हित में कार्य करने का आह्वान किया। साथ ही शिक्षकों से एकजुट रहकर समस्याओं और दुर्व्यवहार के खिलाफ संघर्ष करने की बात कही।

इस दौरान संदीप शुक्ला, ब्रजेश कुमार, हरिशंकर तिवारी, आराधना सिंह, गंगा शुक्ला, अमित पांडेय, रामभूषण, विजय शुक्ला और देवकुमार यादव समेत अन्य शिक्षक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *