छत्रपति शाहूजी महाराज के सामाजिक परिवर्तन के सपने को साकार कर रहीं मोदी-योगी सरकार- आर के सिंह पटेल

छत्रपति शाहूजी महाराज के सामाजिक परिवर्तन के सपने को साकार कर रहीं मोदी-योगी सरकार- आर के सिंह पटेल

 

चित्रकूट
-सामाजिक क्रांति के महानायक थे छत्रपति शाहूजी महाराज-अविनाश चंद्र द्विवेदी
-शोषित,पीड़ित और वंचित वर्ग के उत्थान में समर्पित था शाहूजी का जीवन-अशोक जाटव
-रगौली महाविद्यालय में धूमधाम से मनाई गई छत्रपति शाहू जी महाराज की जयंती
चित्रकूट। सामाजिक परिवर्तन के महानायक छत्रपति शाहूजी महाराज की जयंती के उपलक्ष्य पर भगवान दीन सिंह पटेल महाविद्यालय रगौली में विशाल जयंती समारोह का आयोजन हुआ। बांदा-चित्रकूट सांसद आर के सिंह पटेल,मऊ-मानिकपुर विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी,जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव,भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे,नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता,जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन पंकज अग्रवाल आदि ने दीप प्रज्वलित कर एवं शाहू जी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण कर समारोह की शुरुआत की।इस मौके पर सांसद श्री पटेल ने कहा कि शाहूजी महाराज ने अपने कोल्हापुर राज्य में शोषित,पीड़ित और वंचित वर्ग के लोगों को सत्ता में समान भागीदारी देकर सामाजिक परिवर्तन की अलख जगाई थी। केंद्र की मोदी और प्रदेश योगी सरकार सबका साथ,सबका विकास और सबका विश्वास की नीति पर चलकर छत्रपति शाहू जी के सपनों को साकार कर रहीं है।समारोह के दौरान जिले के बोर्ड परीक्षाओं में टॉप करने वाले छात्रों एवं प्रतियोगी परीक्षाओं में अव्वल रहे युवाओं को सम्मानित किया गया।
बुद्धवार को भगवानदीन सिंह पटेल महाविद्यालय रगौली में आयोजित छत्रपति शाहू जी महाराज जयंती समारोह को सम्बोधित करते हुए बांदा-चित्रकूट सांसद आर के सिंह पटेल ने कहा कि कोल्हापुर नरेश छत्रपति शाहूजी महाराज का सम्पूर्ण जीवन दलितों,पिछड़ों एवं अल्पसंख्यकों के उत्थान के प्रति समर्पित रहा है। समतामूलक समाज की स्थापना के लिए शाहूजी महाराज ने आरक्षण की शुरुआत की थी। इसके अलावा महिला शिक्षा को बढ़ावा देने को शाहूजी महाराज ने अपने कोल्हापुर स्टेट में देश की प्रथम महिला महाविद्यालय की स्थापना एवं संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर को स्कॉलरशिप देकर पढ़ाई को कोलंबिया भेजने का ऐतिहासिक कार्य किया था।सांसद ने कहा कि शाहूजी महाराज के सामाजिक परिवर्तन के आंदोलन को पीएम मोदी और सीएम योगी आगे बढा रहे है।सबका साथ,सबका विकास और सबका विश्वास की नीति पर चल रहीं केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार समाज के सभी वर्गो,जातियों और सम्प्रदाय के लोगों का बिना किसी भेदभाव के विकास कर रहीं है। इसके अलावा जल्द ही केंद्र की मोेदी सरकार समान नागरिक संहिता लागू कर देश के करोडों लोगों को एक समान अधिकार देने का प्रावधान सुनिश्चित करेंगी।
वहीं विशिष्ट अतिथि रहे मऊ-मानिकपुर विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी एवं जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव ने कहा कि शाहू जी महाराज ने शिक्षा की अलख जगाकर समाज के दबे कुचले वर्ग के लोेगो को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का ऐतिहासिक कार्य किया। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले दलित समुदाय के रामनाथ कोविंद को और अब आदिवासी महिला द्रोपदी मुर्मू को देश का प्रथम नागरिक बनाकर छत्रपति शाहूजी के अधूरे सपनों को साकार किया हैं।वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे एवं नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता व जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन पंकज अग्रवाल ने कहा कि शाहूजी महाराज सामाजिक परिवर्तन के अग्रदूत थे। शिक्षा ओर समानता के लिए शाहूजी के किए उल्लेखनीय कार्यों को कभी भुलाया नही जा सकता। शाहूजी महाराज द्वारा जलाई गई शिक्षा की लौ आज अमर ज्योति का रूप ले चुकी है। केंद्र और प्रदेश की सरकारें दलितों पिछड़ों को सत्ता में भागीदारी देकर शाहूजी के अधूरे सपनों को साकार कर रही हैं।
कार्यक्रम के दौरान यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड की परीक्षा में टाप करने वाले छात्र-छात्राओं एवं प्रतियोगी परीक्षाओं में अव्वल रहे क्षेत्र के युवाओं को सम्मानित कर उत्साहवर्धन किया गया।इसके बाद सांसद आर के सिंह पटेल,विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी,जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव,भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे,नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता,जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन पंकज अग्रवाल,पहाडी ब्लाक प्रमुख सुशील द्विवेदी,वरिष्ठ भाजपा नेता रंजना उपाध्याय,हरिओम करवरिया,रामबाबू गुप्ता,आर डी सिंह,रवि त्रिपाठी,शक्ति प्रताप सिंह,सुुनील सिंह पटेल,सुशील सिंह पटेल,राजकुमार त्रिपाठी,माया प्रजापति,साधना सिंह,रामसुहावन सिंह पटेल,समाजसेवी कमलेश कुमार मिश्रा,आशीष रघुवंशी,अभिलाष सिंह आदि ने विद्यालय परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन सांसद प्रतिनिधि शक्ति प्रताप सिंह तोमर व शिक्षक श्रीकेशन ने किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम लोगो के आकर्षण का केंद्र रहे। कार्यक्रम में बांदा-चित्रकूट संसदीय क्षेत्र के सैकड़ों लोगों की मौजूदगी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *