सीडीओ की अध्यक्षता में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया

सीडीओ की अध्यक्षता में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया

चित्रकूट
मुख्य विकास अधिकारी अमृतपाल कौर की अध्यक्षता में विश्व पर्यावरण दिवस समारोह कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित किया गया।
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि आज पूरे विश्व में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है उन्होंने सभी कार्यालयाध्यक्षों से कहा कि आप लोग जो भी कार्यक्रम कराएं तो उसमें प्लास्टिक का प्रयोग न किया जाए हम आप लोग अगर व्यक्तिगत जीवन व कार्यालय में इसका प्रयोग बंद करेंगे तो अपने आप बंद होगा कोई भी सामान लेने जाए तो झोला लेकर जाएं। शासन द्वारा भी लगातार प्लास्टिक मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है हम लोग आम जनमानस में इसका अधिक से अधिक प्रचार प्रसार कराएं तभी हम पर्यावरण का संरक्षण कर सकते हैं सभी विभाग जिन लोगों को पौधारोपण का लक्ष्य दिया गया है अधिक से अधिक आप लोग पौधारोपण कराएं।
उपनिदेशक रानीपुर टाइगर रिजर्व/प्रभागीय वनाधिकारी पीके त्रिपाठी ने कहा कि आज 5 जून के दिन पूरे विश्व में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है इसकी शुरुआत 1972 से शुरू हुई जिसमें पहला विश्व पर्यावरण दिवस 1974 में मनाया गया था जो आज पूरे विश्व में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है मैं सभी आम जनमानस से अपील करता हूं कि पर्यावरण की सुरक्षा संरक्षण बनाए रखें आज से हम पौधारोपण की भी शुरुआत करते हैं जनपद की सभी वन विभाग की नर्सरियों में लगभग 80 लाख पौधे उपलब्ध है विगत वर्ष की तरह इस वर्ष भी शासन से पौधरोपण का लक्ष्य प्राप्त होगा। हम आप लोग अपने जीवन से प्लास्टिक को मुक्त करना है सिंगल यूज प्लास्टिक कैसे खत्म हो अपने लाइफ में जोड़कर कार्य करना होगा तभी हम प्लास्टिक से मुक्ति पाएंगे पुराने कपड़ों के झोला बनवाकर प्रयोग करें वन विभाग भी झोला वितरण कराएगा इसकी भी व्यवस्था कराई जा रही है। उन्होंने सभी विभागों से कहा कि जो पौधरोपण का लक्ष्य शासन द्वारा दिया गया है उसी के अनुसार पौधारोपण के लिए अभी से ही गड्ढा का खोदान करा लिया जाए ताकि बरसात शुरू होते ही पौधरोपण कराया जा सके।
तत्पश्चात मुख्य विकास अधिकारी ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों/ कर्मचारियों को विश्व पर्यावरण दिवस की शपथ भी दिलाई गई। तथा मुख्य विकास अधिकारी सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में पौधरोपण भी किया गया।
कार्यक्रम के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व कुंवर बहादुर सिंह, उप जिलाधिकारी राम जन्म यादव, जिला पंचायत राज अधिकारी कुमार अमरेंद्र, जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र स्वरूप, जिला आबकारी अधिकारी राजेंद्र प्रसाद, जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया, जिला कृषि अधिकारी आर पी शुक्ला, उप प्रभागीय वनाधिकारी हरि शंकर सिंह, सहायक खंड शिक्षा अधिकारी मानिकपुर सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *