डीएम व एसपी ने आगामी निकाय चुनाव के दृष्टिगत नगर पंचायत राजापुर के अंतर्गत बूथों का निरीक्षण किया
चित्रकूट
डीएम व एसपी द्वारा आगामी निकाय चुनाव के दृष्टिगत नगर पंचायत राजापुर के अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों के बूथों का किया गया निरीक्षण
जिलाधिकारी अभिषेक आनन्द व पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला द्वारा संयुक्त रुप से आगामी नगर निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत

नगर पंचायत राजापुर के तुलसी इंटर कॉलेज राजापुर एवं राजकीय बालिका इंटर कॉलेज राजापुर का भ्रमण कर बनाये गये बूथों में मूलभूत सुविधाओं बिजली, शुद्ध पेयजल, शौचालय, रैम्प,साफ-सफाई,छाया इत्यादि व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। उन्होंने उप जिलाधिकारी तथा अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत से कहा कि राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में रैंम्प का निर्माण कराया जाए, तुलसी इंटर कॉलेज राजापुर में जो बूथ बनाए गए हैं उसमें खिड़कियों पर पर्दे भी लगाए जाएं तथा सभी मतदान केंद्रों में सीसीटीवी कैमरा से व्यवस्थित कराया जाए। आदर्श बूथ एवं पिंक बूथ भी बनाए जाने की व्यवस्था सुनिश्चित कराएं।
तत्पश्चात् जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक ने नगर पंचायत राजापुर तुलसी इंटर कॉलेज राजापुर में मतगणना स्थल व स्ट्रांग रूम को देखा तथा उप जिलाधिकारी राजापुर तथा अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत राजापुर को निर्देश दिए कि सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत चारों तरफ से सीसीटीवी कैमरा से कवर किया जाए टेबल वार गणना के लिए भी व्यवस्था बना लिया जाए ।
इसके पूर्व जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक ने तहसील राजापुर में पहुंचकर अध्यक्ष पद एवं सदस्य पद के नामांकन कक्ष की व्यवस्थाओं को देखा जिसमें अध्यक्ष पद के 12 आवेदन पत्र एवं सदस्य पद के 28 आवेदन पत्र अभ्यर्थियों द्वारा निरीक्षण के दौरान तक लिया गया था। जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक ने थानाध्यक्ष राजापुर को निर्देश दिए अपने क्षेत्र के जो शस्त्र लाइसेंस धारक हैं उनके तत्काल शस्त्र लाइसेंस थाना में जमा कराए।
निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी राजापुर प्रमोद कुमार झा, पुलिस क्षेत्राधिकारी राजापुर शीतला प्रसाद पांडेय, तहसीलदार राजापुर संजय अग्रहरि, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत राजापुर वी एन कुशवाहा, सहित अन्य अधिकारी /कर्मचारीगण आदि उपस्थित रहे