- नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2023 को सकुशल संपन्न कराने को लेकर DM ने दिए आवश्यक निर्देश
नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2023 को निष्पक्ष, पारदर्शी, शान्तिपूर्ण व सकुशल सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध-जिला निर्वाचन अधिकारी
निर्वाचन के सम्पूर्ण तैयारियों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु डीएम ने प्रभारी/सहायक प्रभारी अधिकारियों के साथ बैठक कर दिया आवश्यक दिशा निर्देश
निर्वाचन में लगे सभी अधिकारी व कार्मिक पूर्ण मनोयोग व सत्यनिष्ठा से करें कर्तव्यों का निर्वहन-जिला मजिस्ट्रेट
राज्य निर्वाचन आयोग उत्तर प्रदेश लखनऊ के द्वारा नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2023 को निष्पक्ष ,शांतिपूर्वक, स्वतंत्र एवं सुचारु रुप से सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से आज जिला मजिस्ट्रेट/ जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अभिषेक आनन्द की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संबंधित प्रभारी अधिकारी ,सहायक प्रभारी अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए और उनके कर्तव्यों व जिम्मेदारियों से उन्हें निर्देशित किया।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने अवगत कराया कि जनपद में एक नगर पालिका परिषद एवं तीन नगर पंचायत हैं जिनमें कुल 66 वार्ड ,40 मतदान केंद्र, 140 मतदेय स्थलो पर 137913 मतदाता मतदान करेंगे। प्रत्येक मतदेय स्थल पर पीठासीन अधिकारी, दो मतदान अधिकारी तैनात किए जाएंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा प्रभारी/सहायक प्रभारी अधिकारियों को जो जिम्मेदारी दी गई हैं उनके अनुसार अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन शत्-प्रतिशत निर्वहन करें और अपने फील्ड व कार्य को समझ ले। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा सभी को पूर्व की भांति जिस तरीके से स्वतंत्र, निष्पक्ष ,पारदर्शी रूप से निर्वाचन सकुशल संपन्न कराएं हैं नगर निकाय का निर्वाचन भी सभी को टीम व एकता की भावना के साथ यह निर्वाचन भी शांतिपूर्ण से संपन्न कराना है। जनपद में एक नगर पालिका व तीन नगर पंचायतों के लिए सभासद व अध्यक्ष के लिए निर्वाचन कराया जाएगा जिसमें सभी अधिकारी सत्य निष्ठा के साथ अपने दायित्व का निर्वहन करें। उन्होंने सभी उप जिला अधिकारियों को निर्देशित किया कि नगर निकाय के बूथों का निरीक्षण कर लें वहां पर पानी छाया व बिजली की व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सभी प्रभारी अधिकारी/ सहायक प्रभारी अधिकारी यह सुनिश्चित कराएं की आचार संहिता का पालन हो एवं इसके विरुद्ध जो पोस्टर बैनर लगाता है तो उसके ऊपर जुर्माना लगाएं। टेन्ट, फर्नीचर, बैरिकेडिंग की व्यवस्था होनी चाहिए जुलूस बैरिकेडिंग के बाहर ही रोक दिया जाए।
जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिला अधिकारी ने नगरीय निकाय निर्वाचन के प्रभारी अधिकारियों के कार्यो व तैयारियों के क्रम में कानून व्यवस्था, यातायात, मतपत्र, प्रशिक्षण, निर्वाचन समाग्री, निर्वाचन कन्ट्रोल रूम, वीडियोंग्राफी, डॉक वितरण, सूचना प्रेषण, रूट चार्ट, निर्वाचक नामावली, बैरीकेटिंग/प्रकाश व्यवस्था, व्यय लेखा एवं डबल लॉक, निर्वाचन कार्मिकों की नियुक्ति, मीडिया दूर संचार व्यवस्था, आदर्श आचार संहिता, चिकित्सा व्यवस्था, पेयजल एवं सफाई, मतपेटिका, मतदान स्थल निर्माण, शिकायत प्रकोष्ठ, डाक मतपत्र, जलपान व्यवस्था, मतदान स्थल सत्यापन आख्या, नामांकन स्थलों का विवरण, पार्टी रवानगी, स्ट्रॉग रूम, मतगणना स्थल से सम्बन्धित सूचना, सहित अन्य बिन्दुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। जिला मजिस्ट्रेट/ जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि नगर निकाय चुनाव को शांति पूर्वक निष्पक्ष संपन्न कराना हम आप सब का दायित्व है।
बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 कुंवर बहादुर सिंह, ने समस्त विभागीय अधिकारियों को उनकी जिम्मेदारी से रूबरू कराया उन्होंने कहा सभी अधिकारी इलेक्शन में मिली समस्त जिम्मेदारियों को सत्यनिष्ठा, ईमानदारी, लगन और तत्परता के साथ अपने दायित्व का निर्वहन करें।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अमृतपाल कौर, अपर जिला जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व कुंवर बहादुर सिंह, समस्त उप जिलाधिकारी,अधिशासी अधिकारी, सहित सभी प्रभारी अधिकारी/सहायक प्रभारी अधिकारी उपस्थित रहें।