चित्रकूट के देवांगना घाटी में दोस्त के साथ घूमने गई नीट की छात्रा के साथ गैंगरेप मामला दर्ज

vivahita-se-durachar

चित्रकूट: देवंगना घाटी में दुष्कर्म का मामला दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

चित्रकूट के देवांगना घाटी में दोस्त के साथ घूमने गई नीट की छात्रा के साथ गैंगरेप मामला दर्ज

ब्यूरो रिपोर्ट – आशीष उपाध्याय

चित्रकूट। देवंगना घाटी क्षेत्र से दुष्कर्म की सूचना पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधीक्षक चित्रकूट श्री अरुण कुमार सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।पुलिस के अनुसार, आज दोपहर लगभग 3:30 से 4:00 बजे के बीच यूपी 112 पर सूचना मिली कि थाना बहिलपुरवा क्षेत्र अंतर्गत देवंगना घाटी में एक युवती के साथ दुष्कर्म हुआ है। सूचना मिलते ही पीआरवी टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद सीओ सिटी और थाना प्रभारी बहिलपुरवा भी घटनास्थल पर पहुंचे।पीड़िता ने बताया कि वह एक 17 वर्षीय युवक के साथ मोटरसाइकिल से देवंगना घाटी की ओर गई थी। रास्ते में एक अन्य बाइक पर सवार तीन लोग भी उनके पीछे आ गए। दोनों द्वारा बाइक किनारे लगाकर जंगल की ओर पैदल जाने के करीब 15 मिनट बाद उक्त तीनों भी वहां पहुंच गए और युवती के साथ गलत काम किया।पीड़िता की तहरीर के आधार पर थाना बहिलपुरवा में संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना के अनावरण के लिए अपर पुलिस अधीक्षक, साइबर सेल, सर्विलांस टीम और एचओजी के साथ थाना प्रभारी बहिलपुरवा को लगाया गया है। पुलिस जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *