मऊ उप जिलाधिकारी ने जलभराव की समस्या का किया निदान

मऊः उप जिलाधिकारी ने जलभराव की समस्या का किया निदानः अंबेडकर नगर में नाला खुदवाकर पानी की निकासी सुनिश्चित की

चित्रकूट

ब्यूरो रिपोर्ट – आशीष उपाध्याय

मऊ, चित्रकूट। मऊ नगर पंचायत क्षेत्र के अंबेडकर नगर वार्ड में लंबे समय से चली आ रही जलभराव की समस्या का समाधान उप जिलाधिकारी राम ऋषि रमन ने तत्काल प्रभाव से कर दिया।

वार्ड में नाली न होने के कारण रास्तों पर लगातार पानी भरा रहता था, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों ने इस संबंध में उप जिलाधिकारी राम ऋषि रमन को एक शिकायती पत्र सौंपा था।

शिकायत मिलने के बाद उप जिलाधिकारी राम ऋषि रमन ने तत्काल मौके का दौरा किया। उन्होंने स्थिति का जायजा लिया और तुरंत समस्या के समाधान का निर्णय लिया।

उप जिलाधिकारी ने नगर पंचायत टीम को मौके पर बुलाया और तुरंत नाला बनवाने के लिए रास्ता खुदवाने का निर्देश दिया। जेसीबी की मदद से नाला खुदवाकर पानी की निकासी सुनिश्चित की गई। उन्होंने नगर पंचायत को तत्काल प्रभाव से नाले का निर्माण कार्य पूरा करने के भी निर्देश दिए।

इस कार्रवाई से अंबेडकर नगर के निवासियों को 12 महीने से चली आ रही जलभराव की समस्या से निजात मिली है। इस दौरान मऊ थाने की पुलिस फोर्स और नगर पंचायत और लेखपाल की टीम भी मौके पर मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *