चित्रकूट में नगरपालिका के कुल 69 अध्यक्ष पद हेतु उम्मीदवारों ने नामांकन किया

चित्रकूट में नगरपालिका के कुल 69 अध्यक्ष पद हेतु उम्मीदवारों ने नामांकन किया

चित्रकूट
नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन- 2023 में नगर पालिका परिषद करबी के अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों में बद्री प्रसाद, मेहंदी हसन, सुरेश प्रसाद, फूलचंद, रामनरेश, निशी सोनी एवं जवाहरलाल निर्दलीय प्रत्याशी, प्रमोद कुमार आम आदमी पार्टी, जयकरण जन अधिकार पार्टी, जागेश्वर प्रसाद यादव समाजवादी पार्टी, निरंजन कुमार कुशवाहा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी, कुशल बहुजन समाज पार्टी, नरेंद्र गुप्ता भारतीय जनता पार्टी एवं विनोद कुमार भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी से अध्यक्ष पद हेतु कुल 14 उम्मीदवारों ने नाम निर्देशन पत्र भरा है।
इसी प्रकार नगर पंचायत मानिकपुर में अध्यक्ष पद हेतु श्रीमती रानी देवी, ममता, सुनीता, जानकी, उषा देवी, उषा भारती, गायत्री एवं श्यामा देवी निर्दलीय प्रत्याशी, कंचन आम आदमी पार्टी, मेनका भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी, मनीषा देवी बहुजन समाज पार्टी, बिट्टी देवी भारतीय जनता पार्टी एवं मंझली समाजवादी पार्टी ने अध्यक्ष पद हेतु कुल 13 उम्मीदवारों ने नाम निर्देशन पत्र भरा है।
इसी प्रकार नगर पंचायत मऊ के अध्यक्ष पद हेतु रमाकांत, जय वीर सिंह, संदीप कुमार द्विवेदी, प्रकाश चंद्र पांडेय, गुलाब सिंह, श्रीमती अनारकली, श्रीमती रश्मि, श्रीमती रश्मि, राजेंद्र सिंह, सादिक हुसैन, सच्चिदानंद, श्रीमती टिंवकल केसरवानी, संदीप कुमार त्रिपाठी, संदीप कुमार त्रिपाठी, अमिताभ त्रिपाठी, श्रीमती दीपमाला, श्रीमती रुखसाना बेगम, श्रीमती सरोज देवी एवं शिव प्रसाद नामदेव निर्दलीय प्रत्याशी, वाकर अली आम आदमी पार्टी, सचिन रस्तोगी समाजवादी पार्टी, सचिन रस्तोगी समाजवादी पार्टी, सुमन विश्वकर्मा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी, पवन कुमार निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल, अमित कुमार भारतीय जनता पार्टी, अमित कुमार भारतीय जनता पार्टी, जमुना बहुजन समाज पार्टी एवं कृपाशंकर आजाद समाज पार्टी कांशी राम ने अध्यक्ष पद हेतु कुल 28 नाम निर्देशन पत्र भरा है।
इसी प्रकार नगर पंचायत राजापुर के अध्यक्ष पद हेतु रमाकांत, रजनीश, सुनील कुमार, ज्योति, प्रकाश चंद्र, रामबाबू, श्रद्धा, आदर्श कुमारी, सियाराम एवं दिनेश गिरी निर्दलीय प्रत्याशी, प्रिंस केसरवानी समाजवादी पार्टी, उर्मिला कांग्रेस पार्टी, उमा बहुजन समाज पार्टी एवं संजीव कुमार भारतीय जनता पार्टी से अध्यक्ष पद हेतु कुल 14 उम्मीदवारों ने नामांकन निर्देशन भरा है। इस प्रकार कुल तीन नगर पंचायतों एवं एक नगरपालिका के कुल 69 अध्यक्ष पद हेतु उम्मीदवारों ने नाम निर्देशन किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *