कानपुर मंडल में टीवी शो धमाल इंडिया डांस में चित्रकूट के बच्चो ने जनपद का मान बढ़ाया

कानपुर मंडल में टीवी शो धमाल इंडिया डांस में चित्रकूट के बच्चो ने जनपद का मान बढ़ाया

व्यापारी नेता समाजसेवी शानू गुप्ता ने दी बधाई

चित्रकूट
ब्यूरो रिपोर्ट – आशीष उपाध्याय

कानपुर और महाराष्ट्र मंडल में टीवी शो धमाल इंडिया डांस (DID) का आयोजन किया गया था इस आयोजन में प्रयागराज बांदा कानपुर लखनऊ और चित्रकूट की डांस एकेडमी के बच्चों ने भाग लिया था जिसमें चित्रकूट की डांस एकेडमी के बच्चों ने भाग लिया था एस एस डांस एकेडमी चित्रकूट से जूनियर वर्ग में वैष्णवी त्रिपाठी ने प्रथम स्थान हासिल किया है और नवी गुप्ता ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर जिले का मान बढ़ाया है इसके साथ ही माइकल जैक्सन डांस एकेडमी के लिटिल वर्ग से अंत्रिका पटेल प्रथम और आयुषी सिंह चौहान द्वितीय स्थान हासिल कर चित्रकूट जिले का नाम रोशन किया है विजयी प्रतिभागियों को व्यापारी नेता व समाजसेवी शानू गुप्ता ने ट्रॉफी पुरस्कार देकर सम्मानित किया उद्योग व्यापार संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन शानू गुप्ता ने कहा कि चित्रकूट के इन प्रतिभावान बच्चों ने अपने धर्म नगरी का मान बढ़ाया है हमारा हर तरह से ऐसे कलावान बच्चों के लिए सदैव सहयोग है हमेशा रहेगा कहा कि चित्रकूट धाम प्रतिभाओं का सागर है यहां कलाओं का अंबार है बच्चों में बहुत सी कलाएं हैं उन्हें प्रोत्साहन व एक अच्छे प्लेटफार्म की आवश्यकता है निश्चित ही आने वाले समय में चित्रकूट की कलाओं का देश और दुनिया में नाम होगा युवाओं की कलाओं को निखारने की आवश्यकता है निश्चित ही युवाओं के जीवन में बड़ा परिवर्तन होगा डांस एकेडमी के संचालक रवि सोनी ने बताया कि उनके यहां डांस एकेडमी में बच्चों को नृत्य कला सिखाई जाती है आज उनका प्रयास सार्थक हो गया !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *