नाबालिक से दरिंदगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर दबोचा
चित्रकूट
पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला के निर्देशन में वांछित/वारण्टी अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक एन के नगर व वरि0उ0नि0 राहुल कुमार पाण्डेय तथा उनकी टीम द्वारा धारा 376/504/506 भादवि0 व ¾ पोक्सो एक्ट व 3(2)5 एससी/एसटी एक्ट के नामजद अभियुक्त मुन्ना उर्फ प्रदीप कुमार पुत्र जगदीश प्रसाद निवासी नांदी थाना पहाड़ी जनपद चित्रकूट को सूचना के 24 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की ।
गौरतलब हो कि दिनाँक बीती रात्रि में थाना पहाड़ी में अनुसूचित जाति के एक व्यक्ति द्वारा सूचना दी कि मुन्ना उर्फ प्रदीप उपरोक्त ने उनकी नाबालिक पुत्री के साथ यौन शोषण किया है । इस सूचना पर थाना पहाड़ी में आरोपी के विरूद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया था । थाना पहाड़ी पुलिस द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किये जा रहे थे, अभियुक्त मुन्ना उर्फ प्रदीप कुमार उपरोक्त को सूचना के 24 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार करने में पहाड़ी पुलिस द्वारा सफलता प्राप्त की गयी ।
