अटल पार्क अब हाईटेक, सुरक्षा के लिए चारों ओर लगाए गए सीसीटीवी कैमरे
ब्यूरो रिपोर्ट चित्रकूट
चित्रकूट। जिलाधिकारी पुलकित गर्ग के निर्देश पर नगर पालिका परिषद कर्वी ने कोतवाली कर्वी के पीछे स्थित अटल पार्क की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करते हुए पार्क के चारों ओर सीसीटीवी कैमरे स्थापित कर दिए हैं।इन कैमरों के माध्यम से पार्क में आने-जाने वाले लोगों की गतिविधियों पर निगरानी रखी जाएगी, जिससे असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने, पार्क की संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा आगंतुकों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।नगर पालिका के इस कदम से अब अटल पार्क पहले की तुलना में अधिक सुरक्षित और व्यवस्थित हो गया है। स्थानीय लोगों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनहित में महत्वपूर्ण निर्णय बताया है।