जनपद स्तरीय “नवजात शिशु देखभाल सप्ताह” कार्यशाला का आयोजन किया गया

जनपद स्तरीय “नवजात शिशु देखभाल सप्ताह” कार्यशाला का आयोजन किया गया

चित्रकूट 

आज दिनांक 15 नवम्बर 2025 से 21 नवम्बर 2025 तक नवजात शिशु देखभाल सप्ताह मनाये जाने हेतु जनपद स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में समय से पूर्व जन्मे और कम वजन वाले शिशुओं की विशेष देखभाल सुनिश्चित की जायेगी, साथ ही समुदाय को नवजात की सुरक्षित और वैज्ञानिक देखाभाल से जुडी महत्वपूर्ण जानकारियों दी जायेगी। इस सम्बन्ध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा० भूपेश द्विवेदी द्वारा बताया गया कि प्रदेश में नवजात मृत्यु दर (NMR) में सुधार दर्ज हुआ है। सैम्पल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (SRS) 2023 के अनुसार प्रदेश की नवजात मृत्यु दर 26 प्रति 1,000 जीवित जन्म रही, जो वर्ष 2022 में 27 थी। डा0 महेन्द्र कुमार जतारया, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा बताया गया कि जनपद में नवजात मृत्यु दर को घटाने के लिये संस्थान आधारित नवजात देखभाल और समुदाय आधारित नवजात देखभाल कार्यक्रम पूर्व से ही संचालित किये जा रहे है। नवजात शिशु की देखभाल अत्यन्त संवेदनशील होती है. इसलिए आवश्यक है सभी प्रसव अस्पताल में करायें जाए और प्रसव के बाद मों व शिशु कम से कम 48 घंटे तक चिकित्सालय में ही रुकें। जन्म के तुरन्त बाद शिशु को नहलाने के बजाय पोंछकर साफ कपड़े पहनाए और पहले घंटे में माँ का गाढ़ा पीला दूध अवश्य पिलायें। छह महीने तक केवल मर्मों का दूध ही बच्चें को दिया जाए और शिशु को आवश्यक सभी टीके लगाएं जाए। समय से पहले जन्में या कम वजन वाले बच्चों के लिए कंगारू मदर केयर विधि एक बेहतर उपाय है। नवजात कोघुट्टी, शहद या अन्य घरेलू पदार्थ देना नुकसानदायक है और इनसे पूरी तरह परहेज किया जाना चाहिये। नवजात शिशु देखभाल सप्ताह समुदाय को सही जानकारी देने का एक प्रभावी माध्यम बनेगा।

दिनांक 14.11.2025 को जनपद स्तरीय नवजात शिशु देखभाल सप्ताह कार्यशाला में डा० एम०के० जतारया, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, आर०सी०एच०, डा० जी०आर० रतमेले, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, डा० एच०सी० अग्रवाल, बालरोग विशेषज्ञ, जिला चिकित्सालय, ब्लॉक के समस्त चिकित्सा अधीक्षक,  आर०के करवारिया,  सन्तोष श्रीवास्तव,  कुमार, समस्त ब्लॉक कार्यकम प्रबन्धक, समस्त बी०सी०पी०एम० आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *