डीएम ने जनसुनुवाई के दौरान फरियादियों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने के दिए आदेश
जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी०एन० ने जनसुनवाई के दौरान सुनी जनसमस्याएं, संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के दिए निर्देश
चित्रकूट
ब्यूरो रिपोर्ट – आशीष उपाध्याय
जिलाधिकारी शिवशणप्पा जी०एन० ने आज कलेक्ट्रेट स्थित अपने चैंबर में जनसुनवाई के दौरान उपस्थित जन सामान्य की शिकायतों को एक -एक व्यक्तियों से सुन कर संबंधित अधिकारियों को शासन के मन्सानुरुप, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये, कहा कि जमीन से संबंधित समस्या को पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम के द्वारा तत्काल मौके पर जाकर निस्तारण कराएं।उन्होंने कहा कि जो भी जन सुनवाई के दौरान समस्याएं आ रही है उसका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शसमय सुनिश्चित कराएं एवं यह भी कहा कि लाभार्थी को निस्तारण से संतुष्टि भी मिलनी चाहिए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व उमेश चन्द्र निगम, अपर जिलाधिकारी न्यायिक राजेश प्रसाद,उप जिलाधिकारी मोहम्मद जसीम उपस्थित रहे।