बर्थडे पार्टी में डीजे बंद कराने गई पुलिस पर ग्रामीणों ने बोला हमला थानाध्यक्ष सहित 6 कर्मी घायल

बर्थडे पार्टी में डीजे बंद कराने गई पुलिस पर ग्रामीणों ने बोला हमला थानाध्यक्ष सहित 6 कर्मी घायल

चित्रकूट
ब्यूरो रिपोर्ट – आशीष उपाध्याय

चित्रकूट जनपद में डीजे बंद कराने गई पुलिस पर ग्रामीणों ने जानलेवा हमला कर दिया है जिससे so सहित 6 पुलिस कर्मी घायल हो गए है और ग्रामीणों ने पुलिस की गाड़ियों पर पथराव कर जमकर तोड़फोड़ की है जिससे पुलिस ने 18 नामजद और 15 से 20 अज्ञात लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर 7 पुरुष और 6 महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है । मामला भरतकूप थाना क्षेत्र के रौली कल्याणपुर के नेशनल हाइवे के पास का है जहां एक घर में बर्थडे पार्टी चल रही थी जिसमे डीजे बजाया जा रहा था जिसमे रात में डीजे बजने की वजह से किसी ग्रामीण ने डायल 112 की पुलिस से शिकायत कर दी जिसपर prv 112 की पुलिस को डीजे बंद कराने पहुंची तो ग्रामीणों ने शिकायत करने वाले का नाम पूछने लगे और पुलिस से अभद्रता करने लगे तभी पुलिस ने थाना पुलिस और उच्च अधिकारियों को इसकी सूचना दी जिसके बाद मौके पर पहुंची भरतकूप थाने की पुलिस ने ग्रामीणों को समझना चाहा तो शिकायत करने वाले का नाम बताने को लेकर विवाद खड़ा कर दिया और पुलिस कर्मियों से अभद्रता करना शुरू कर दिया विवाद इतना बड़ गया कि ग्रामीणों ने पुलिस पर लाठी डंडों से हमला कर दिया और पुलिस की गाड़ी पर पथराव कर दिया जिससे भरतकूप थाने के so प्रवीण सिंह सहित 6 पुलिस कर्मी घायल हो गए जिसमे दो पुलिस कर्मियों को गंभीर चोटे आई है । जिन्हे इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है । वही पुलिस ने 18 नामजद और 15 से 20 अज्ञात लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर 7 पुरुष और 6 महिलाओं को हिरासत में ले लिया है और बाकी आरोपियों की धर पकड़ करना शुरू कर दिया है । वही ग्रामीणों ने भी पुलिस पर जबरन घर में घुसकर डीजे बंद कराने को लेकर पैसे मांगने का गंभीर आरोप लगाया है और पैसे न देने पर उनके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है । वही इस मामले में पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह का कहना हैं कि पुलिस पर हमला करने वाले 13 लोगो को हिरासत में ले लिया गया है और बाकी आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है और आगे भी उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *