सांड का उलाहना देने गए किसान को दबंगों ने दौड़ाया और तोड़ डाला बिजली का खंभा
पूरा मामला चित्रकूट के रैपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत इटवा ग्राम पंचायत के मजरा चिचुराहा पुरवा का है जहा के पीड़ित किसान दिलीप सिंह पुत्र कल्पनाथ ने थाने सहित विद्युत अभियंता को शिकायती पत्र देते हुए बताया की बीती रात्रि मजरे के ही मनोज कुमार वा रमेश पुत्रगण शिवरतन लोध तथा रोहित कुमार पुत्र रामकिसून अपने आवारा जानवरो को हमारे खेतो की तरफ छोड़ दिया जिसके चलते हमारे खेतो में लगी हरी सब्जियों को जानवरो ने नष्ट कर दिया जब इसका उलाहना देने हम लोग गए तो उक्त दबंगों ने हमे गाली गलौच करते हुए दौड़ा लिए।जब इतने में भी मन न भरा तो दबंगों ने गुस्से में हमारे ट्यूबबेल तक आने वाली 11हजार तार के खंभे को तोड़ डाला।
वही पीड़ित ने दबंगों पर आरोप लगाते हुए यह भी बताया की इनके परिवार का शिवशेखन पावर हाउस बोड़ी पुखरी में विद्युत अपरेटर के पद पर कार्य करता है जो अपने परिवारीजन रोहित पुत्र राम किशुन वा शिवरतन पुत्र ब्लाथू लोध की घर के अंदर लगी आटा चक्की वा बोर चोरी से चलवाता है।उक्त विद्युत चोरी के मामले की जानकारी लाइनमैन को होने के बावजूद सब पैसों की सांठगांठ कर कोई कार्यवाही नहीं करते न ही आज तक कोई जांच करने आया। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया की बोड़ी पुखरी में तैनात विद्युत अपरेटर की पहुंच विभागीय अधिकारियों तक होने के चलते मजरे में कई अवैध बोर चोरी से चलते है।