कलेक्टर ने चित्रकूट में पर्यटन विकास के कार्यों का औचक निरीक्षण किया
चित्रकूट
ब्यूरो रिपोर्ट – आशीष उपाध्याय
जिलाधिकारी अभिषेक आनन्द ने आज तीर्थ क्षेत्र चित्रकूट यूपीटी तिराहा, रामघाट, परिक्रमा मार्ग में कराये जा रहे पर्यटन विकास के कार्यों का औचक निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने बरहा हनुमान मंदिर के पास गेट निर्माण के निरीक्षण के दौरान कार्यदाई संस्था यूपीपीसीएल के सहायक अभियंता को निर्देश दिए की तत्काल कार्य को पूर्ण कराया जाए, साक्षी गोपाल के पास परिक्रमा मार्ग गेट निर्माण के निरीक्षण पर कहा कि इस कार्य पर भी तेजी लाई जाए यह दोनों गेट के निर्माण कार्य दीपावली मेला से पूर्व प्रत्येक दशा में पूर्ण हो जाना चाहिए ताकि श्रद्धालुओं को आने-जाने में कोई असुविधा न हो, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद कर्वी को निर्देश दिए की परिक्रमा मार्ग की जो लाइट लगाई गई है उसको पर्यटन विभाग से हैंडोवर कराएं, तथा रामघाट एवं परिक्रमा मार्ग में जो पोस्टर बैनर लगे हैं उनको तत्काल हटाया जाए तथा परिक्रमा मार्ग पर जो अवैध अतिक्रमण हटाया गया है उसमें जो अभी मटेरियल हटाने का शेष है उसको तत्काल हटाया जाए उन्होंने कहा कि जो परिक्रमा मार्ग पर अतिक्रमण से खाली जमीन कामदगिरि पर्वत की तरफ है उसमें ग्रीन एरिया में डेवलप किया जाए चौपड़ा तालाब की साफ सफाई कराई जाए, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी से कहा कि जो स्वच्छ शौचालय चौपड़ा तालाब के पास बना है उसको अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को हैंडोवर किया जाए। उन्होंने निर्मोही अखाड़ा रामघाट पर निर्माणाधीन गेट के निरीक्षण के दौरान कार्यदाई संस्था यूपीपीसीएल को निर्देश दिए कि फूड प्लाजा के पास गेट निर्माण एवं निर्मोहीअखाड़ा के पास जो कार्य हो रहा है इस पर भी मैनपॉवर बढ़कर तेजी से कराया जाए उन्होंने यूपीटी तिराहा सुंदरीकरण कार्य का भी निरीक्षण किया उन्होंने कहा कि इस कार्य को भी तेजी से कराया जाए। जिलाधिकारी ने रामघाट से लेकर बेडी पुलिया तक लगाई गई सड़क मार्ग की प्रकाश व्यवस्था को भी देखा।
निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी कर्वी सौरभ यादव, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी अनुपम श्रीवास्तव, अधिशासी अभियंता विद्युत रामचंद्र, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद कर्वी लाल जी यादव, उपखंड अधिकारी विद्युत अनिल कुमार, सहायक अभियंता यूपीपीसीएल सुनील कुमार कनौजिया सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।