शिक्षामित्र शिक्षिका ने स्टाफ को खाने में जहर देने का लगाया आरोप

शिक्षामित्र शिक्षिका ने स्टाफ को खाने में जहर देने का लगाया आरोप

चित्रकूट

ब्यूरो रिपोर्ट – आशीष उपाध्याय

मामला चित्रकूट के रैपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भौंरी के मजरा प्राथमिक विद्यालय मुदौन्हा का बताया जा रहा है जहा प्राथमिक विद्यालय में नियुक्त महिला शिक्षामित्र नाथिया देवी पत्नी अखिलेश कुमार ने आज रैपुरा थाना में शिकायती पत्र देते हुए बताई की दिनांक 5/10/2023 को शिक्षण कार्य हेतु विद्यालय गई थी जहा अलमारी में मैंने अपने खाने का टिफिन रख दिया था जब लंच के समय टिफिन से थोड़ा खाना खाया तो अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने लगा आनन फानन पति को फोन द्वारा बुलाया जिस पर विद्यायल के अन्य शिक्षक स्टाफ पति अखिलेश को अन्दर नही आने दिया।जब पति अखिलेश कुमार द्वारा डायल 112 में पुलिस को सूचना दी गई तो मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस द्वारा वाहन से जिला अस्पताल कर्वी में इलाज हेतु भर्ती कराया गया जिसमे इलाज के दौरान डाक्टरों द्वारा खाने में जहर का उपयोग होना बताया गया। जिसमे विद्यालय के समस्त स्टाफ पर शंका होने के चलते थाना रैपुरा में शिक्षामित्र नाथिया देवी ने कार्यवाही की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *