सांसद ने शहीदों को नमन करते हुए मेरी माटी मेरा देश अभियान की पहाड़ी ब्लाक के ओरा गांव से की शुरुवात

सांसद ने शहीदों को नमन करते हुए मेरी माटी मेरा देश अभियान की पहाड़ी ब्लाक के ओरा गांव से की शुरुवात

चित्रकूट
ब्यूरो रिपोर्ट – आशीष उपाध्याय

मेरी माटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत पहाड़ी ब्लाक के ओरा ग्राम पंचायत में शुभारंभ किया गया
कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए बांदा चित्रकूट लोकसभा के सांसद आरके सिंह पटेल जी ने ओरा ग्राम पंचायत से शहीदों के स्मृति में लगाए गए शिलाफलकम का शिलान्यास किया तथा शहीदों ,स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें याद किया
और इस कार्यक्रम के बारे में विस्तृत रूप से बताते हुए कहा कियह कार्यक्रम उन बहादुर स्वतंत्रता सेनानियों और वीरों का सम्मान करने के लिए समर्पित है
प्रत्येक ग्राम पंचायत की मिट्टी अमृत कलश में भरकर देश की राजधानी दिल्ली जाएगी
जहां प्रत्येक विधानसभा के नाम से एक वृक्ष भी लगाया जाएगा
इस कार्यक्रम के अंतर्गत सांसद आरके सिंह पटेल ने पंच प्राण की प्रतिज्ञा भी दिलवाई जिसमें भारत को एक विकसित देश बनाने ।तथा गुलामी की मानसिकता को खत्म करने समृद्ध विरासत पर गर्व करने देश की एकता और एकजुट बनाए रखनाएवं नागरिक के रूप में अपने कर्तव्यों को पूरा करने और राष्ट्र की रक्षा करने वालों का सम्मान करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए प्रतिज्ञा ली गई।
सांसद आरके सिंह पटेल ने कहा कि हमारी सरकार गरीब किसान कल्याण की योजनाओं के साथ-साथ देश के लिए अपना सर्वप्रथम न्योछावर करने वाले वीर जवानों की यादगार में प्रत्येक ग्राम पंचायत के सभी ग्राम वासियों इस अभियान से जुड़कर अपने शहीदों के सम्मान बढ़ाने का कार्य करें आर के सिंह पटेल ने ग्राम पंचायत के डिग्री मंदिर प्रांगण में 75 पेड़ लगाकर अमृत वाटिका को सजाने और संवारने के लिए ग्राम वासियों से आग्रह किया और कहा कि जब देश आजादी के 100 वर्ष पूर्ण करेगा अमृत कल के अवसर पर आने वाली पीढ़ियां हमारे शहीदों के सम्मान में ऐसे रचनात्मक कार्य करेंगे इस अवसर पर उपस्थित भाजपा जिला अध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे ने कहा कि आज देश के आजादी के कितने वर्ष बीत जाने के बाद भी किसी भी राजनीतिक दल ने उनके सम्मान के विषय में विचार नहीं किया है देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी आज वास्तव में उन शहीदों को अपनी सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं यह हमारे लिए गर्व का विषय है और हम उन शहीदों को नमन करते हैं जिन्होंने देश के लिए अपने प्राण न्योछावर किए हैं
इस कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख पहाड़ी सुशील द्विवेदी पंकज अग्रवाल अध्यक्ष कोऑपरेटिव बैंक नरेंद्र गुप्ता नगर पालिका अध्यक्ष विनोद पांडेय मण्डल अध्यक्ष भाजपा धर्मजीत सिंह जिला उपायुक्त मनरेगा राधेश्याम दिवाकर फूलचंद राजपूत प्रधान अभेष मिश्रा शक्ति प्रताप सिंह तोमर अशीष रघुवंशी राजकुमार त्रिपाठी शिव प्रकाश मिश्र अभिमन्यु बेलौहा रामबरन श्रीवास अमित मिश्रा वेद प्रकाश देव कुमार यादव अशोह प्रधान मेहरबान प्रताप प्रधान लवदीप शुक्ला खरसेडा पुनीत उपाध्याय राम आसरे यादव पिलखिनी प्रधान रूप नारायण सर्वजीत सिंह चुनकवान राजपूत राजाराम यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *