डीएम, एसपी ने समाधान दिवस में फरियादियों की सुनी समस्याएं

डीएम, एसपी ने समाधान दिवस में फरियादियों की सुनी समस्याएं

चित्रकूट
ब्यूरो रिपोर्ट – सहोद्रा देवी

जिलाधिकारी अभिषेक आनन्द व पुलिस अधीक्षक बृदा शुक्ला की उपस्थिति में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील सभागार कर्वी में सम्पन्न

जिलाधिकारी ने गत संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त समस्याओं के निस्तारण रजिस्टर का परीक्षण करते हुए निस्तारण आख्या को देखा उन्होंने उप जिलाधिकारी कर्वी व तहसीलदार कर्वी को निर्देश दिए कि जिन समस्याओं का निस्तारण किया जा रहा है उसका सत्यापन भी करते रहे ।उन्होंने यह भी कहा कि समस्या के निस्तारण से समस्या ग्रस्त व्यक्ति को भी अवगत कराया जाए ताकि वह समस्या ग्रस्त व्यक्ति अपने समस्या के निस्तारण से संतुष्ट हो सके। उन्होंने जिला स्तरीय अधिकारियों से कहा कि शासन द्वारा निर्धारित समय सीमा के अंदर समस्याओं का निस्तारण शासन की मंशा के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण कराया जाए जिन-जिन विभागों की आज संपूर्ण समाधान दिवस में समस्याएं प्राप्त हुई हैं उनका मौके पर जाकर निस्तारण कराएं। उन्होंने उपजिलाधिकारी तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी से कहा कि जो भूमि संबंधी मामले हैं उसमें राजस्व, चकबंदी तथा पुलिस की संयुक्त टीम गठित करके मौके पर भेजकर निस्तारण कराएं।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी कर्वी राजबहादुर, अपर उप जिला अधिकारी विवेक सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी हर्ष पांडे, जिला विकास अधिकारी आरके त्रिपाठी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ सुभाष चंद्र, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी जतारिया, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी लव प्रकाश यादव, जिला पंचायत राज अधिकारी कुमार अमरेंद्र, जिला कृषि अधिकारी आरपी शुक्ला, खंड विकास अधिकारी कर्वी आस्था पांडे, अग्रणी जिला प्रबंधक इंडियन बैंक तुलसी राम, अधिशासी अभियंता विद्युत एस एन वर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक एस के मिश्रा, तहसीलदार कर्वी अमित कुमार, नायक तहसीलदार कर्वी मंगल यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *