साइबर ठगी का शिकार हुए 4 पीडितों के कुल 1 लाख 55 हजार 618 रुपये साइबर सेल चित्रकूट ने कराये वापस

साइबर ठगी का शिकार हुए 4 पीडितों के कुल 1 लाख 55 हजार 618 रुपये साइबर सेल चित्रकूट ने कराये वापस

चित्रकूट

वर्तमान में बढ़ते साइबर अपराध को रोकने व आमजनमानस को इससे राहत दिलाने के उद्देश्य के तहत चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक जनपद चित्रकूट श्रीमती वृंदा शुक्ला के कुशल निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट चक्रपाणि त्रिपाठी पर्यवेक्षण में साइबर सेल प्रभारी, निरीक्षक विजय सिंह तथा उनकी टीम द्वारा लगातार सार्थक प्रयास करते हुये साइबर अपराध के 4 पीड़ितों के कुल 1 लाख 55 हजार 618 रूपये अथक परिश्रम कर उनके खातों में वापस कराये गये ।
आवेदिका श्रीमती सरिता देवी निवासी हाल पता कर्वी जनपद चित्रकूट द्वारा शिकायत की गयी कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उनके खाते से धोखाधड़ी करके 81,618/- रुपये निकाल लिया गया है ।
आवेदक अंकित निवासी गोबरिया शिवरामपुर थाना कोतवाली कर्वी जनपद चित्रकूट द्वारा शिकायत की गयी कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उनके खाते से धोखाधड़ी करके 30,000/- रुपये निकाल लिया गया है ।
आवेदक आशुतोष निवासी खोही कर्वी थाना कोतवाली कर्वी शिकायत की गयी कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उनके खाते से के धोखाधड़ी करके 20,000/- रुपये निकाल लिया गया है ।
आवेदक संतोष निवासी सीतापुर थाना कोतवाली कर्वी जनपद चित्रकूट द्वारा शिकायत की गयी कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उनके खाते से के धोखाधड़ी करके 24,000/- रुपये निकाल लिया गया है ।

साइबर सेल द्वारा अथक प्रयास करके उपरोक्त चारों पीडितों को शत प्रतिशत रुपये बरामद कराया गया है ।

पुलिस अधीक्षक चित्रकूट महोदया द्वारा साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह, आरक्षी सर्वेश कुमार, आरक्षी हरिशचन्द्र अहिरवार, आरक्षी प्रशांत कुमार के द्वारा किये गये कार्य की प्रशंसा की गयी ।

जनमानस से अपील की जाती है कि गूगल पर किसी भी कम्पनी या बैंक का कस्टमर केयर का नम्बर ढूढने में बेहद सावधानी बरते तथा प्राप्त नम्बरो पर पूरी तरह भरोसा न करे और अपनी व्यक्तिगत व बैंकिग सम्बन्धी जानकारी किसी से भी साझा न करे । एनीडेस्क, टीम व्यूअर आदि रिमोट एक्सेस साफ्टवेयर का प्रयोग बेहद सावधानीपूर्वक करे, इससे साइबर अपराधियों द्वारा आपके खाते तक पहुंचकर आपके साथ आर्थिक रूप से धोखाधड़ी कर धनराशि निकाली जा सकती है । फोन पर कभी भी किसी प्रकार के लुभावने ऑफर प्राप्त करने हेतु कभी किसी को अपने बैंक, खाता, एटीएम न0, ओटीपी सम्बन्धी जानकारी न शेयर करे । किसी भी अनजान व्यक्ति द्वारा यदि फोन पर पैसे भेजने की बात कहे तो सोच समझ कर ही लेन-देन करें व किसी भी अनजान लिंक/ वेबसाइट आदि को न ओपन करे, इससे आपको वित्तीय नुकसान उठाना पड़ सकता है । ऑनलाइन वेबसाइट के माध्यम से खरीददारी हेतु पूर्व भुगतान करते समय बेहद सावधानी बरते । सम्भव हो तो विक्रेता से पर्सनल मिले बिना, लेन देन करने से बचे। अज्ञात कॉलर द्वारा विभिन्न सरकारी योजनाओ व कालोनी स्वीकृत किये जाने के नाम पर भी पैसो की मांग किये जाने पर ऐसे व्यक्तियो के खाते में पैसे जमा न करें तथा इसकी शिकायत निकटतम पुलिस थाने या राष्ट्रीय साइबर क्राइम हेल्पलाइन नं0 1930 पर तुरंत क़ॉल करके करें या साईबर सेल की बेबसाइड www.cybercrime.gov.in पर भी कम्पलेंट कर सकते है ।
जनपद के समस्त थानों पर भी साइबर हेल्प डेस्क बनाया गया है जिसमें पुलिसकर्मियों द्वारा साइबर फ्रॉड के पीड़ितों की मदद की जाती है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *