पशु चिकित्सक एक सप्ताह के भीतर गौशालाओं का निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रेषित करे – डी एम्
चित्रकूट
जिलाधिकारी अभिषेक आनंद की अध्यक्षता में निराश्रित गोवंश के संरक्षण तथा भरण पोषण आदि की पाक्षिक समीक्षा बैठक जिला कलेक्ट्रेट के सभागार में संपन्न हुई। जिलाधिकारी ने सभी पशु चिकित्सक अधिकारी को निर्देशित किए की 1 हफ्ते के अंदर सभी गौशाला का निरीक्षण करें जिससे यह पता चल पाएगा कि कहां पर पानी, चारा, व बीमार पशुओं समस्या है को देख लेंगे कि किस चीज की कमी है, संबंधित खंड विकास अधिकारी से बताएं। उन्होंने कहा कि सरकार आप लोगों को इसलिए रखा है किसका निरीक्षण करते रहें। जिलाधिकारी ने भूसा दान के संबंध में सभी पशु चिकित्सा अधिकारी से कहा कि किसानों से संपर्क करें जिससे कि अधिक से अधिक भूसा प्राप्त किया जा सके उन्होंने कहा कि बड़े किसान व छोटे किसान से भी संपर्क करें । भुगतान के संबंध में उन्होंने जानकारी ली तथा उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द अवषेश भुगतान कराऐ। पशु टैकिग के संबंध में उन्होंने कहा कि इसमें ग्राम प्रधान व सचिव को अलर्ट रहने की जरूरत है जिससे कि पता चल सके पशु कहां से आए हैं। उन्होंने सभी खंड विकास अधिकारी व पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किए कि गर्मी वढ गई है पशुओं की छाया के लिए शेड और बढ़ाएं उन्होंने यह भी कहा कि जो पानी की समस्या है उसको भी दूर कराएं। उन्होंने ने कहा कि पशुओं को किसी प्रकार की समस्या नहीं आनी चाहिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अमृतपाल कौर, डीसी मनरेगा धर्मजीत सिंह, व सभी पशु चिकित्सा अधिकारी व खंड विकास अधिकारी उपस्थित थे।
*आशीष उपाध्याय*