राष्ट्रीय नवयुवक मोर्चा संघ ने हर्सोल्लास के साथ मनाया होली मिलन समारोह

राष्ट्रीय नवयुवक मोर्चा संघ ने हर्सोल्लास के साथ मनाया होली मिलन समारोह

चित्रकूट के ग्राम भौंरी में नवयुवक मोर्चा संघ के सैकड़ों युवाओं ने हर्सोल्लास के साथ मनाया होली मिलन समारोह।

नवयुवक मोर्चा संघ के संस्थापक युवा समाज सेवी अभिषेक मिश्रा की अगुवाई में ग्राम भौंरी में होली मिलन समारोह का नवयुवकों ने भव्य आयोजन किया। समारोह में संगठन के अध्यक्ष सुमंत तिवारी ने नवयुवकों को तिलक अबीर लगाकर मुंह मीठा कराते हुए स्वागत किया।पांच घंटे तक चले होली मिलन समारोह में नवयुवकों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाते हुए गले मिलकर खुशियां बांटे व होली के गीतों में जमकर थिरके।संघठन के संस्थापक अभिषेक मिश्रा ने बताया कि यह गांव में पहली बार नवयुवकों के होली मिलन समारोह की एक ऐतिहासिक शुरुआत हुई है जिसमें गांव व क्षेत्र के सैकड़ों युवाओं ने बढ़ चढ़ कर समारोह के सफल बनाते हुए जनपदवासियों को एक नया सन्देश दिया है कि हर गांव व क्षेत्र में ऐसे ही नवयुवक आपसी भाईचारा प्रेम बनाते हुए एक दूसरे के सुख दुख में हाथ बटाएं।

वहीं नवयुवकों के इस ऐतिहासिक सुरुवात्त के लिए गांव के संभ्रांत,बुजुर्गो व समस्त ग्रामवासियों ने भूरी भूरी प्रशंसा करते हुये राष्ट्रीय नवयुवक मोचा संघ के संस्थापक व पदाधिकारियों सहित समस्त नवयुवकों को आशीर्वाद देते हुए होली की शुभकामनाए दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *