नीति आयोग की आकांक्षी ब्लॉक डेल्टा रैंकिंग: रामनगर ब्लॉक ने लगाई लंबी छलांग, देश में 46वां स्थान हासिल किया

नीति आयोग की आकांक्षी ब्लॉक डेल्टा रैंकिंग: रामनगर ब्लॉक ने लगाई लंबी छलांग, देश में 46वां स्थान हासिल किया

चित्रकूट ब्यूरो – आशीष उपाध्याय

नीति आयोग द्वारा आज देश भर के कुल 513 आकांक्षी ब्लॉकों (Aspirational Blocks Programme – ABP) की चतुर्थ तिमाही (Q4: जनवरी-मार्च) की डेल्टा रैंकिंग जारी की गई। इस रैंकिंग में विकास खंड रामनगर ने अभूतपूर्व प्रगति दर्ज करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर 46वीं रैंक प्राप्त की है, जबकि तृतीय तिमाही (Q3: अक्टूबर-दिसंबर) में रामनगर की ऑल इंडिया रैंक 380 थी। इसके अतिरिक्त, जोनल स्तर पर ज़ोन-2 के अंतर्गत रामनगर ब्लॉक ने 15वाँ स्थान हासिल कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

विकास खंड की इस ऐतिहासिक सफलता का श्रेय माननीय जिलाधिकारी महोदय के दूरदर्शी नेतृत्व, नियमित समीक्षा बैठकों तथा उनके मार्गदर्शन में तैयार की गई ‘ब्लॉक डेवलपमेंट स्ट्रैटेजी’ (Block Development Strategy) के प्रभावी क्रियान्वयन को जाता है।

जिलाधिकारी महोदय द्वारा समय-समय पर की गई गहन समीक्षा, अंतर्विभागीय समन्वय और जमीनी स्तर पर बनाई गई ठोस विकास रणनीति के फलस्वरूप ही यह बड़ा सुधारात्मक बदलाव संभव हो सका है। स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, कृषि और बुनियादी ढांचे जैसे प्रमुख संकेतकों पर रणनीतिबद्ध तरीके से कार्य किए जाने से रामनगर ब्लॉक ने मात्र एक तिमाही में 334 स्थानों का सुधार दर्ज किया है।

इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि यह सफलता पूरी प्रशासनिक टीम, ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के समेकित प्रयासों और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि भविष्य में भी इसी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते हुए विकास खंड रामनगर को शीर्ष रैंकिंग में बनाए रखने का प्रयास जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *