चित्रकूट: महिलाओं को अधिकारों की जानकारी, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से पर्यावरण बचाने का संदेश | जन चौपाल

 

चित्रकूट: महिलाओं को अधिकारों की जानकारी, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से पर्यावरण बचाने का संदेश | जन चौपाल

रैपुरा/चित्रकूट

ब्यूरो रिपोर्ट – आशीष उपाध्याय

चित्रकूट जनपद के रैपुरा थाना क्षेत्र के कपुरी गांव में बुंदेली प्रकाश समिति संस्थान उत्तर प्रदेश रजिस्टर्ड (NGO) द्वारा महिलाओं के साथ जन चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों, महिला सशक्तिकरण तथा केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई, ताकि वे इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सकें।
इस अवसर पर महिलाओं को पर्यावरण संरक्षण के प्रति भी जागरूक किया गया। सभी से “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने और अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की गई। संस्था ने संदेश दिया कि पेड़ लगाना केवल पर्यावरण की रक्षा नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित भविष्य बनाने का संकल्प भी है। इस मौके पर संस्थान की संचालिका सीईओ श्री मती सहोद्रा देवी,प्रबंधक अशीष उपाध्याय सहित संस्थान के सदस्य व ग्रामीण महिलाएं व वन कर्मचारी उपस्थित रहे।

बुन्देली प्रकाश न्यूज चित्रकूट/उत्तर प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *