चित्रकूट में कृषि निर्यात विषयक क्षमता संवर्धन कार्यक्रम आयोजित

चित्रकूट में कृषि निर्यात विषयक क्षमता संवर्धन कार्यक्रम आयोजित

चित्रकूट

ब्यूरो रिपोर्ट – आशीष उपाध्याय

कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) तथा कृषि विपणन एवं कृषि विदेश व्यापार विभाग, उत्तर प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को नवीन मंडी स्थल, कर्वी (चित्रकूट) में कृषि निर्यात विषयक क्षमता संवर्धन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एफपीओ निदेशक एवं सदस्य, प्रगतिशील कृषक तथा कृषि उद्यमियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में सहायक कृषि विपणन निरीक्षक श्रीमती संघमित्रा ने उत्तर प्रदेश कृषि निर्यात नीति-2019 की प्रमुख विशेषताओं एवं किसानों के लिए उपलब्ध अवसरों की जानकारी दी। मंडी सचिव श्री विनय सिंह ने जनपद के कृषि उत्पादों की क्षेत्रीय बाजार स्थिति एवं विपणन संभावनाओं पर प्रकाश डाला। एपीडा से श्त्न्द्र सिंह लोधी, बी डी एम ने कृषि उत्पादों की निर्यात संभावनाओं, डीजीएफटी पोर्टल के माध्यम से आईईसी एवं आरसीएमसी प्राप्त करने की प्रक्रिया तथा जैविक कृषि के लिए एन पी ओ पी पंजीकरण एवं बागवानी फसलों के लिए हॉर्टिनेट पंजीकरण की प्रक्रिया के साथ चित्रकूट जनपद में मोटे अनाज (मिलेट्स) के प्रसंस्करण को निर्यातोन्मुख बनाने के अवसरों पर विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में श्रीमती संघमित्रा ने सभी प्रतिभागियों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *