महाशिवरात्रि पर्व पर धूमधाम से निकलेगी राजाधिराज की बारात
जबलपुर का बैंड व शहनाई तथा प्रयागराज की झांकी होगें आकर्षण के केंद्र
चित्रकूट
ब्यूरो रिपोर्ट – आशीष उपाध्याय
महाशिवरात्रि पर्व पर धूमधाम से राजाधिराज मत्तगजेंद्रनाथ सरकार की बारात निकलेगी l जबलपुर का बैंड और शहनाई तथा प्रयागराज से आई झांकी आकर्षण का केंद्र होंगी l 4 प्रहर की महाआरती, रतजगा और अनुष्ठानों का दौर जारी रहेगा l
मंदिर ट्रस्ट के कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप दास महराज ने बताया कि महाशिवरात्रि पर मंदिर की फूलों से भव्य सजावट होंगी l भजनों की बयार बहेगी,
दोपहर से वृहद फलाहारी भण्डारे का दौर चलेगा और शाम 4 बजे रामघाट से राजाधिराज सरकार की बारात निकलेगी l बारात में अखाडो के निशान, संत महंत, प्रयागराज की झांकी, जबलपुर का बैंड,
हांथी घोड़े और रथ में सवार दूल्हा सरकार आकर्षण के केंद्र रहेंगे l बारात रामघाट से जयपुरिया तिराहा होते हुए पुराना सीतापुर बस स्टाप, चौगलिया होते हुए रामघाट पहुंचेगी l अधिकाधिक भक्तों से भोलेनाथ के बाराती बनने का उन्होंने आह्वान किया है l मंदिर के प्रधान पुजारी विपिन बिहारी महराज ने बताया कि महाशिवरातरि पर्व पर शाम 8.30 बजे पहली महाआरती होंगी l इसके बाद रात्रि 11.30 बजे दूसरी, 2 बजे तीसरी और शुभ 4 बजे मंगला आरती होंगी l जबलपुर की शहनाई मंदिर में गूंजती रहेगी और पूरी रात भजन, कीर्तन, अनुष्ठान और रतजगा का दौर चलेगा l मंदिर प्रशासन की ओर से आयोजन की युद्ध स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं l
बाक्स की खबर —–
बारात का जयपुरिया तिराहे में बुंदेली सेना द्वारा भव्य स्वागत की तैयारी है l
बुंदेली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि पिछले करीब एक दशक से परम्परागत उनकी टीम द्वारा जयपुरिया तिराहे में राजाधिराज मत्तगजेंद्रनाथ सरकार की बारात का स्वागत किया जा रहा है l गुरूवार को बैठक करके स्वागत की तैयारियों पर चर्चा की गई और जिम्मेदारियाँ सौंपी गई l तय हुआ कि बारात पर फूलों की वर्षा, बाराती माला, सेंट स्प्रे करके 51 किलो पंचमेवा प्रसाद का वितरण किया जाएगा l बैठक में अंकित पहारिया, जानकी शरण गुप्ता, कर्वी माफ़ी प्रधान प्रतिनिधि बद्री सिंह पटेल, अतुल सिंह, वीपी पटेल, कमल सिंह, अशोक सिंह आदि अन्य भक्तजन मौजूद रहे l