कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल पहुंचे चित्रकूट बेटी श्रेया सिंह की ओली टीका रश्म विधिविधान से कराया संपन्न दिया आशीर्वाद

चित्रकूट
आज चित्रकूट के हनुमानगंज में प्रधानपति वा रामनगर ब्लाक प्रधान संघ के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह (मुन्ना) की पुत्री श्रेया सिंह पटेल की ओली, टीका कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल अपने निज निवास हनुमानगंज पहुंच कर पूरे विधिविधान से कार्यक्रम को संपन्न करवाते हुए बेटी व दामाद को अपना आशीर्वाद दिया। बताते चले की श्रेया सिंह पटेल डा0 लेडी राम दिल्ली विश्व विद्यालय दिल्ली से पढ़ाई करने के बाद इस समय अमरीका की कंपनी में डेटा वैज्ञानिक के पद पर कार्यरत है जिनकी सगाई उद्योगपति डा0 सुमित सचान जिनकी कई प्रांतों में कंपनी है जो मूलतः बुंदेलखंड के हमीरपुर के रहने वाले है जिनका आज हनुमानगंज चित्रकूट में ओली टीका कार्यक्रम संपन्न हुआ।
हमीरपुर से चित्रकूट पहुंचे माता पिता के साथ डा0 सुमित सचान जी तथा उनके परिजन रिस्तेदारो का ग्राम प्रधान श्रीमती पुष्पलता अरुण सिंह पटेल द्वारा पुष्पगुच्छ तथा मल्यापान कर स्वागत किया गया तदपश्चात घर में मांगलिक रस्मो की शुरुवात विद्वान पंडितो के मंत्रोच्चारण के साथ हुई कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल क्षेत्र की जनता वा अग्नतुक ईष्ट गणमान्य संभ्रांत लोगो का स्वागत सत्कार करने में जुटे रहे तथा मांगलिक रस्मो में सहभागिता निभाते हुए बेटी दामाद को शुभाशीर्वाद प्रदान किया वही उनकी पत्नी केंद्रीय मंत्री व अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल दिल्ली में महत्वपूर्ण मीटिंग होने के चलते मौके पर नही पहुंच सकी उन्होंने फोन कॉल कर बेटी दामाद को आशीर्वाद दिया। कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल के बड़े भाई अरुण सिंह ने बताया की बेटी की ओली टीका की रस्म घर से ही की गई आगे रिंग सेरेमनी का कार्यक्रम दिल्ली से होगा उसके बाद वैवाहिक कार्यक्रम ओरछा महल से या अन्य जगहों से कार्यक्रम करने की तैयारी चल रही है। इस मौके पर फूलपुर सांसद श्रीमती केशरी देवी पटेल प्रयागराज,मऊ मानिकपुर विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी सहित जनपद वा गैर जनपद के कई जनप्रतिनिधि सहित क्षेत्र की हजारों जनता मौजूद रही।