चित्रकूट के रैपुरा थाना अंतर्गत भौंरी गांव में एसपी वा ब्लाक प्रमुख द्वारा राहगीरों को वितरण किए गए हेलमेट

ü

कार्यक्रम में 51 हेलमेट महिलाओं एवं आम नागरिकों को वितरित किए गए।

चित्रकूट
ब्यूरो रिपोर्ट _ आशीष उपाध्याय

आज पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में यातायात माह नवम्बर जन जागरूकता अभियान के अन्तर्गत थाना रैपुरा क्षेत्र के ग्राम भौरी में यातायात जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें 51 हेलमेट महिलाओं एवं आम नागरिकों को वितरित किए गए। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक द्वारा आमजनमानस को यातायात नियमों की जानकारी दी गई तथा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु सावधानियाँ अपनाने के संबंध में विस्तृत रूप से जागरुक किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा कार्यक्रम के माध्यम से सभी को वाहन चलाते समय हेलमेट एवं सीट बेल्ट के प्रयोग, नाबालिगों द्वारा वाहन न चलाने, नशे की हालत में ड्राइविंग से बचने तथा सड़क पर निर्धारित गति सीमा का पालन करने जैसी आवश्यक बातें बताई गई साथ ही आमजनमानस को यातायात नियमों का पालन करने और अपने माता-पिता,परिवार व समाज को भी इसके प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया।

यातायात जागरूकता के महत्वपूर्ण निर्देश
* हेलमेट एवं सीट बेल्ट जीवन रक्षा का सबसे सरल और प्रभावी माध्यम हैं ।
* नाबालिगों द्वारा वाहन चलाना न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि दुर्घटना की गंभीर संभावना भी बढ़ाता है ।
* नशे की हालत में वाहन चलाना सड़क पर स्वयं एवं दूसरों के लिए बड़ा खतरा है ।
* वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग एक सेकंड की चूक में जीवन-घातक दुर्घटनाओं का कारण बन सकता है।
* ओवरस्पीडिंग उत्साह नहीं, बल्कि जीवन के लिए गंभीर जोखिम है ।
इस दौरान ब्लॉक प्रमुख अरविन्द मिश्रा, क्षेत्राधिकारी राजापुर राजकमल,प्रभारी निरीक्षक रैपुरा आशुतोष तिवारी, पीआरओ प्रदाप पाल एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण,सम्भ्रान्त व्यक्ति उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *