सफाई कर्मियों के साथ हो रहा भ्रष्टाचार व दुर्व्यवहार

सफाई कर्मियों के साथ हो रहा भ्रष्टाचार व दुर्व्यवहार

ब्यूरो रिपोर्ट – सहौद्रा देवी

चित्रकूट : रामनगर ब्लाक अंतर्गत तैनात ए डी ओ पंचायत अनुराग पांडे पर सफाई कर्मियों से अवैध वसूली करने का आरोप लगाया गया है। भीम आर्मी के जिला संयोजक संजय गौतम ने इस मामले को संज्ञान में लेकर जिलाधिकारी को लेटर लिखकर जांच और कार्रवाई की मांग की थी ।समाजवादी पार्टी के सदर विधायक अनिल प्रधान ने भी इस मामले में हस्तक्षेप किया है और पंचायती राज्य मंत्री, निदेशक पंचायती राज, आयुक्त चित्रकूट धाम मंडल और जिलाधिकारी चित्रकूट को लेटर लिखकर जांच और उचित कार्रवाई की मांग की है।सफाई कर्मी रामबाबू उर्फ रामनारायण ने आरोप लगाया है कि ए डी ओ पंचायत अनुराग पांडे फर्जी नोटिस काटकर अवैध वसूली करते हैं और पैसा ना देने पर नौकरी से हटा देने की धमकी देते हैं। शिकायत करने पर जान से मारने तक की धमकियां देते हैं।विधायक अनिल प्रधान ने सफाई कर्मियों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर लड़ाई लड़ने की बात कही है और न्याय की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *