मासूम के साथ घिनौनी हरकत करने वाले दरिंदे को पुलिस ने भेजा जेल

मासूम के साथ घिनौनी हरकत करने वाले दरिंदे को पुलिस ने भेजा जेल

चित्रकूट
ब्यूरो रिपोर्ट – आशीष उपाध्याय

चित्रकूट के मानिकपुर थाना क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति ने पिता के साथ गोलगप्पे खिलाने के बहाने 5 वर्ष से भी कम आयु की बालिका के साथ किया कुकृत किया है ,
चित्रकूट मानिकपुर थाना की चौकी सरैया क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले पीड़ितों ने लगभग 24 वर्षीय युवक विकास सिंह पुत्रं नरेंद्र सिंह पर साढ़े 4 वर्षीय बालिका के साथ कुकृत का आरोप लगाया है और थाना मानिकपुर में लिखित शिकायत की है थाना मानिकपुर पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ धारा 376 और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है ।पीड़ितों के अनुसार घर के बाहर खेल रही अबोध बच्ची को उसके पिता से मिलवाने और गोलगप्पे खिलाने का लालच दे कर आरोपी घर से लगभग सौ मीटर दूर एक भूसा भरे खण्डहर मकान में ले गया था बच्ची की रोने की आवाज सुन रास्ते से निकल रहे उसके चाचा ने आवाज दी और आवाज सुन आरोपी मौके से भागने लगा जिसे परिजनों और ग्रामीणों ने उसे पकड़ कर मानिकपुर थाना पुलिस के हवाले कर दिया है। मामले को लेकर चित्रकूट पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया है की पिंदीता की शिकायत पर अभियुक्त के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है और अभियुक्त के खिलाफ सभी कार्यवाही की जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *