चित्रकूट के रामनगर ब्लाक कस्बे में गंदगी से बजबजा रही नालिया दे रही बीमारियों को दावत
रिपोर्ट – स्नेहा पांडेय
चित्रकूट जिले के रामनगर गांव में नालियों के साफ ना होने से ग्रामीणों के सामने हर रोज नई समस्या खड़ी हो रही हैं गंदी नालियों की वजह से बच्चों से लेकर बड़े बुजुर्ग तक बीमारी का हो रहे हैं शिकार। इसमें ग्रामीणों का कहना है कि यह नालियां जल्दी कभी साफ नहीं की जाती है हमें इस नालियों को खुद से साफ करना पड़ता है बरसात सर पर आ चुकी है गंदी नाली की वजह से हमारे घर का पानी बाहर नहीं निकल पा रहा कच्चे मकान बारिश से ध्वस्त हो रहे हैं इन गंदी नालियों की वजह से हमारा पूरा परिवार बीमार हो रहा है बारिश के साथ पूरे सड़क का कचरा इसी नाली में आ जाता है जिससे बरसात का पानी बाहर नहीं निकल पाता और नाली का पानी भी हमारे घर में आ जाता है जहां करो ना कॉल में काल में इतनी सफाई बरती गई थी वही आज इतनी लापरवाही बढ़ती जा रही है ना तो यह नालियां साफ है और ना ही इस नाली को ढकने की उचित व्यवस्था है गंदी नाली के चलते इसमें अनेक प्रकार के मच्छर उत्पन्न हो रहे हैं जिससे ग्रामीणों को डेंगू मलेरिया टाइफाइड जैसी भयानक बीमारियों से सामना करना पड़ता है नाली से बहुत बदबू आती है और ग्रामीणों का घर से बाहर निकलना मुश्किल है इस नाली में ढक्कन ना होने के कारण बच्चे इस नाले में गिर जाते हैं कभी-कभी तो जानवर भी घर जाते हैं इस नाले को साफ करवा कर इस को ढकने की उचित व्यवस्था की जाए जिससे इस गंदे नाले से ग्रामीणों के सामने आने वाली समस्याएं दूर हो सके और वह बीमारी से बच सकें अतः इस नाले को साफ करा कर इस को ढकने की व्यवस्था की जाए।