इंडियन मेडिकल एसोसिएशन द्वारा फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत निःशुल्क दवा वितरण कराने कि की अपील
फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के अन्तर्गत फाइलेरिया(हाथी पाव, हैद्रोसिल,हाथ व पैर में सुझन) जैसे खतरनाक बीमारी के बचाव के लिए दवा निः शुल्क खिलाई जाती है।इस वर्ष यह दवा चित्रकूट जनपद में 10 फरवरी से27 फरवरी तक स्वस्थ्य विभाग के कर्मियों द्वारा घर घर जाकर एक से दो वर्ष तक के बच्चो को अधी अल्बेंजा डोज(200mg) पीसकर तथा 2 वर्ष से अधिक उम्र वर्ग को एक गोली तथा 2 से 5 वर्ष तक के बच्चो को एक गोली डी आई सी(100mg) तथा 5 से 15 वर्ष के बच्चों को दो गोली एवम् 15 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगो को तीन गोली 300mg खाना खाने के उपरांत कराया जाएगा।गर्भवती महिलाओं व गम्भीर रोग से पीड़ित लोगों को छोड़कर खाली पेट किसी को दवा नहीं खिलाई जाएगी। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ सुरेन्द्र अग्रवाल, डॉ सुधीर अग्रवाल ने अपील करते हुए कहा कि इस दवा का सेवन अवश्य करे ताकि फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी से बचा जा सके सब लोग मिलकर गांव,शहर,जिला और देश को फाइलेरिया मुक्त बनाए व स्वस्थ्य समाज का निर्माण करने में भागीदार बने।