चित्रकूट में गरीब किसान का घर जलकर राख! पड़ोसियों पर आग लगाने का आरोप

चित्रकूट में गरीब किसान का घर जलकर राख! पड़ोसियों पर आग लगाने का आरोप

चित्रकूट जनपद के रैपुरा थाना अंतर्गत बांधी गांव के मजरा तुर्का वीरान में आग लगने से एक गरीब किसान का आशियाना पूरी तरह जलकर राख हो गया। पीड़ित परिवार ने पड़ोस के लोगों पर जानबूझकर आग लगाने का गंभीर आरोप लगाया है।
पीड़ित परिवार का आरोप है कि घटना को लेकर थाना और पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र दिया गया, लेकिन थाने में कथित तौर पर दलालों के माध्यम से समझौता पत्र पर हस्ताक्षर करा लिए गए और पैसे भी लिए गए। पीड़ित ने अब धमकी मिलने की बात कहते हुए पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *