परीक्षा में फर्जीवाड़े पर बड़ी कार्रवाई, तीन परीक्षार्थियों पर मुकदमा दर्ज
चित्रकूट
ब्यूरो रिपोर्ट _ आशीष उपाध्याय
जनपद में सार्वजनिक परीक्षाओं की शुचिता बनाए रखने के लिए प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए परीक्षा में अनुचित साधनों के प्रयोग एवं कूटरचित दस्तावेजों के मामले में तीन परीक्षार्थियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, डॉ. रणवीर सिंह चौहान, प्रधानाचार्य एवं केन्द्र व्यवस्थापक द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली कर्वी में मु0अ0सं0 311/2026 पंजीकृत किया गया है। मामले में परीक्षार्थी विवेक कुमार पुत्र चन्द्रपाल निवासी जयराम नगर खम्भापुर रोड, कोतवाली फतेहपुर के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं तथा सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम-2024 की धारा 3/10 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।वहीं दूसरी ओर, कृषक इंटर कॉलेज भौरी, रैपुरा के केन्द्राध्यक्ष रूद्रनारायण पाण्डेय की तहरीर पर थाना रैपुरा में मु0अ0सं0 168/2026 दर्ज किया गया है। इस मामले में दिलीप कुमार पुत्र भान सिंह एवं विकास सिंह पुत्र शंकर लाल निवासी महिचा मंदिर, खागा जनपद फतेहपुर के खिलाफ भी बीएनएस की संबंधित धाराओं तथा सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम-2024 की धारा 3/10 के अंतर्गत कार्रवाई की गई है।पुलिस ने दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परीक्षा में अनियमितताओं और नकल माफियाओं के खिलाफ प्रशासन की इस कार्रवाई को सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है।
___________________________