चित्रकूट पुलिस टीम ने छेड़खानी व गैर-इरादतन हत्या के प्रयास के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्ता

चित्रकूट पुलिस टीम ने छेड़खानी व गैर-इरादतन हत्या के प्रयास के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

चित्रकूट
ब्यूरो रिपोर्ट – सहोद्रा देवी

पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में वांछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी नगर अरविन्द कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कर्वी श्याम प्रताप पटेल के मार्गदर्शन में उ0नि0 जंगबहादुर सिंह द्वारा छेड़खानी व गैर-इरादतन हत्या के प्रयास के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 25.12.2025 को एक वादिया द्वारा थाना कोतवाली कर्वी में सूचना दी गयी कि अभियुक्त हर्ष पुत्र महेश शुक्ला द्वारा वादिया की पुत्री उम्र लगभग 12 वर्ष को रास्ता रोककर बुरी नियत से हाथ पकड़कर छेड़खानी करना व उलाहना देने पर वादिया के भतीजे राहुल के सर पर लोहे की रॉड मार देना व जान से मारने की धमकी देना। इस पर आज उ0नि0 जंगबहादुर सिंह द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त हर्ष पुत्र महेश शुक्ला उपरोक्त को कालिका देवी मंदिर सीतापुर से गिरफ्तार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *