राजापुर तहसील के रूपौली गांव में नाला सफाई के नाम पर निकले हजारों रुपए

राजापुर तहसील के रूपौली गांव में नाला सफाई के नाम पर निकले हजारों रुपए

धरातल में नहीं दिख रहा कार्य,गांव में बजबजाती नालियां स्वच्छ भारत मिशन को लगा रही पलीता

चित्रकूट के रामनगर ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत रूपौली में स्वच्छ भारत मिशन का सपना चूर चूर हो रहा है गांव में बजबजाती नालियां गंदगी से पटे गांव की दुर्दशा यह बया कर रही है की किस तरह से प्रधानमंत्री जी का स्वच्छ भारत मिशन का सपना साकार होता नजर आ रहा है गांव में एक माह पूर्व नाला सफाई के नाम पर लगभग पचास हजार रुपए का भुगतान ग्राम पंचायत से कराया गया किन्तु घरातल में नाला की किस तरह सफाई हुई है यह देखते ही बनता है किस तरह से ग्राम पंचायतों में धन का बंदरबाट होता है यह साफ तौर पर देखने को मिला ।साफ सफाई के नाम पर केवल कागजी कोरम पूरा होता है ग्रामीणों ने कई आरोप प्रत्यारोप लगाए वही यदि रूपौली गांव के भीतर की धरातल स्थित देखी जाय तो वहा पर गली गली नालियो का गंदा पानी बह रहा है जिसके चलते ग्रामीणों का घर से निकलना दुर्भर हो रहा है जबकि साफ सफाई के नाम पर बराबर खर्चा हो रहा है।
अब सवाल यह है की आखिर साफ सफाई के नाम पर निकलने वाला धन किसके खाते में जा रहा है यह एक गंभीर जांच का विषय है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *