चित्रकूट के चर्चित ब्लाक रामनगर के घुनुवा गांव में सचिव की मनमानी जोरो पर

चित्रकूट के चर्चित ब्लाक रामनगर के घुनुवा गांव में सचिव की मनमानी जोरो पर

पीड़ित ने जिलाधिकारी को दिया शिकायती पत्र

चित्रकूटब्यूरो रिपोर्ट _ आशीष उपाध्याय

रामनगर ब्लाक मुख्यालय क्षेत्र के ग्राम पंचायत घुनूवा आपने बदहाली के आंसू रो रहा है सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाएं सिर्फ कागजों में ही सत प्रतिशत संचालित हो रही है जबकि धरातल में कुछ और बया कर रही है गांव में बजबजाती नालियां,उखडी नालिया और खण्डजे,अम्रत सरोवरो तथा परिषदीय विद्यालयों में कराऐ गये सौंदरीकरण का कार्य, अपनी बदहाली स्वयं बया कर रही है गांव में जगह जगह कूड्डे के ढेर लगे हैं नालियों का पानी आम रास्तों से होकर गुजर रहा है लोग गंदे पानी से होकर निकलने को मजबूर हो रहे हैं ग्रामीणो की माने तो सरकार द्वारा गांव के विकास कार्यों के लिए आवंटित धन का उपयोग विकास कार्यों में न लगा कर खुल्लेआम फर्जी तरीके से निकाल कर जिम्मेदारो द्वारा बंदर बांट कर लिया जाता है उच्चाधिकारियों से कई बार शिकायत करने के बाद भी भ्रष्टाचार पर कोई लगाम नहीं लगी स्थिति जस की तस बनी है ग्राम पंचायत में पूर्व में मनरेगा योजना के तहत कारये गये कार्यो में जांच के दौरान भारी भ्रष्टाचार उजागर हुआ था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *