रामनगर: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नसबंदी कैंप, 11 केस आए—10 महिलाओं का हुआ ऑपरेशन
चित्रकूट ब्यूरो _ सहोद्र देवी
रामनगर चित्रकूट के समुदाय स्वास्थ्य केंद्र में आज परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत नसबंदी कैंप आयोजित किया गया। कैंप में कुल 11 केस पंजीकृत हुए, जिनमें से 10 महिलाओं की नसबंदी सफलतापूर्वक की गई। कैंप की निगरानी कर रहे डॉ. शैलेंद्र सिंह ने बताया कि सर्द मौसम की शुरुआत के साथ ही महिलाओं की भागीदारी बढ़ने लगी है। उनका कहना है कि जैसे-जैसे ठंड बढ़ती है, प्रतिदिन 25 से 30 महिलाओं तक नसबंदी कराने आती हैं।
डॉ. शैलेंद्र सिंह ने बताया कि कैंप में आने वाली सभी महिलाओं की पहले स्वास्थ्य जांच की जाती है और ऑपरेशन के बाद उन्हें दवाइयाँ, आराम की सलाह और आवश्यक देखभाल उपलब्ध कराई जाती है।
उन्होंने कहा कि परिवार नियोजन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग लगातार प्रयास कर रहा है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को सुरक्षित और सुविधाजनक चिकित्सा सेवाएँ मिल सकें।
स्थानीय आशा व स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने भी कैंप को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।