मां के साथ  दर्शन करने आई नाबालिक लडकी के साथ हुआ सामूहिक दुष्कर्म

मां के साथ  दर्शन करने आई नाबालिक लडकी के साथ हुआ सामूहिक दुष्कर्म

चित्रकूट
चित्रकूट में 16 साल के लड़की से गैंगरेप की घटना सामने आई है। लड़की अपनी मां के साथ कामतानाथ दर्शन के लिए आई थी। वह यहां जानकी कुंड धर्मशाला में रुकी थी। शनिवार तड़के 3 बजे के आप-पास लड़की अपनी मां के साथ मंदाकिनी नदी में नहाने गई थी। इसी दौरान पांच लड़के नाबालिग का मुंह दबाकर उठा ले गए और कुछ दूरी पर टूटी नाव में गैंगरेप किया। लड़की के शोर मचाने पर आरोपी पीड़िता को छोड़कर फरार हो गए।

पीड़िता ने सुबह 4 बजे मप्र के चित्रकूट थाने जाकर पुलिस को आपबीती बताई। उसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने 5 आरोपियों के साथ उनके एक साथी को भी गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता को उसका परिवार मप्र लेकर चला गया है।

धर्मशाला से 3 किमी दूर भरत घाट पर नहाने गईं थीं

चित्रकूट पुलिस के मुताबिक, घटनास्थल से करीब 40 किमी दूर मध्य प्रदेश के बरौंधा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली नाबालिग लड़की मां के साथ कामतानाथ धाम की परिक्रमा करने आई थी। रात को मंदाकिनी नदी के किनारे मां-बेटी एक धर्मशाला में रुकी हुई थीं। सुबह करीब 3 बजे लड़की अपनी मां के साथ धर्मशाला से 3 किमी दूरी पर स्थित भरत घाट पर स्नान करने गई थी।

सतना के चित्रकूट थाने की पुलिस ने केस दर्ज किया है।
सतना के चित्रकूट थाने की पुलिस ने केस दर्ज किया है।
घाट पर मिला था गांव का लड़का

चित्रकूट थाने के एसडीओपी आशीष जैन के मुताबिक, पीड़िता ने बताया कि भरत घाट पर उसके गांव का परिचित लड़का भी स्नान करने आया था। दोनों वहीं खड़े होकर बातें करने लगे, तभी मां स्नान कर बाहर आई और कपड़े चेंज करने घाट से ऊपर की ओर चली गई।

इसके बाद गांव के लड़के ने अपने 5 साथियों को बुला लिया और सभी ने मुझे जबरन उठाकर घाट के पास झाड़ियों में पड़ी टूटी नाव में ले गए। उसके बाद सभी ने बारी-बारी से गैंगरेप किया। मेरे शोर मचाने पर मां दौड़ पड़ी तो आरोपी मुझे झाड़ियों में छोड़कर भाग गए।

पीड़िता के साथ भरत घाट के पास दरिंदगी की वारदात को अंजाम दिया गया

पीड़िता के साथ भरत घाट के पास दरिंदगी की वारदात को अंजाम दिया गया।
बेटी की हालत देखकर मां रोने लगी और दोनों किसी तरह सुबह 4 बजे मप्र के चित्रकूट थाने पहुंचे। पुलिस को पीड़िता ने अपने साथ हुई आपबीती बताई। पुलिस आनन-फानन में घटना स्थल पर पहुंची। जांच पड़ताल के बाद पीड़िता की मां की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की।

पुलिस के मुताबिक, गैंगरेप के 6 आरोपियों में से 5 आरोपी यूपी-एमपी बॉर्डर स्थित सीतापुर चौकी क्षेत्र के रहने वाले हैं। जबकि एक पीड़िता का परिचित है जो उसके गांव का रहने वाला है। इन सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है

पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी से पूछताछ चल रही है।
इसके अलावा कुछ और युवकों की घटना स्थल पर मौजूदगी पीड़िता ने बताई है। यूपी पुलिस की मदद से चित्रकूट थाने की टीम जगह-जगह छापेमारी कर अन्य युवकों की तलाश कर रही है। फिलहाल पूछताछ के बाद पीड़िता को उसकी मां मप्र में अपने घर ले गई है।

  • एसडीओपी बोले- संदिग्धों से पूछताछ जारी
    चित्रकूट के एसडीओपी आशीष जैन ने बताया, “गैंगरेप के 6 आरोपियों को पकड़ लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। दुष्कर्म करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। पीड़िता का उसके घर के नजदीकी अस्पताल में मेडिकल कराया जा रहा है उसकी हालत सामान्य है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *