77 लाख के गांजा के साथ तीन अंतर्राज्यीय तस्कर गिफ्तार
3 अन्तर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार
01 क्विंटल 53 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद
चित्रकूट
ब्यूरो – आशीष उपाध्याय
पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला के कुशल निर्देशन में थाना कोतवाली कर्वी एवं एसटीएफ लखनऊ की संयुक्त टीम ने 3 अन्तर्राज्यीय गांजा तस्करों को डीसीएम में लदे 1 क्विंटल 53 किलो 500 ग्राम गांजा,एक अदद कार, तस्करी में प्रयुक्त 3 अदद मोबाइल फोन व 1050/- रुपये के साथ गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता प्राप्त की है ।
उल्लेखनीय है कि पुलिस को विगत काफी दिनों से प्रदेश के विभिन्न जनपदों से होकर अवैध मादक पदार्थ तस्करी की सूचना प्राप्त हो रही थी । इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय एसटीफ लखनऊ द्वारा एसटीएफ की विभिन्न टीमों को अभिसूचना संकलन व कार्यवाही के निर्देशन दिये गये थे । इसी क्रम में आज एसटीएफ लखनऊ व कोतवाली कर्वी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा पतारसी-सुरागरसी कर बघौड़ा तिराहे के पास से 03 अन्तर्रीज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया गया, जो डीसीएम नम्बर सीजी 4 एनएस 7730 से अवैध गांजा की तस्करी करके ले जा रहे थे । अभियुक्तगणों के पास से डीसीएम में लदा 1 क्विंटल 53 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा, एक अदद टाटा टैगोर कार रजि0 नं0 यूपी0 96 एन 2365 व तस्करी में प्रयुक्त 03 अदद मोबाइल फोन मय सिम कार्ड व 1050 रुपये बरामद हुये । पूंछतांछ में अभियुक्तगणों ने बताया कि हम लोग छत्तीसगढ़ से अवैध गांजा की तस्करी कर विभिन्न राज्यों में सप्लाई करते हैं तथा चित्रकूट में विजय कुमार गुप्ता पुत्र रज्जन गुप्ता निवासी जगदीशगंज थाना कोतवाली कर्वी जनपद चित्रकूट को देते हैं । ब रामदशुदा गांजे की अनुमानित अन्तर्राष्ट्रीय कीमत लगभग 76 लाख 75 हजार रुपये है ।