उत्तर प्रदेश समेत धर्मनगरी चित्रकूट भी हुई भाजपा मय

उत्तर प्रदेश समेत धर्मनगरी चित्रकूट भी हुई भाजपा मय

मेयर से लेकर नगर पालिका, नगर पंचायतों ,पार्षदों एवं सभासदों तक अधिकांशतः खिला कमल।

धर्म नगरी चित्रकूट की नगर पालिका कर्वी, नगर पंचायत राजापुर, नगर पंचायत मऊ में एकतरफा भाजपा जीत!

तो वही नगर पंचायत मानिकपुर की सीट निर्दलीय के खाते में गई!

कर्वी से भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र गुप्ता ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सपा प्रत्याशी जागेश्वर यादव को हराया!

तो वहीं राजापुर से भाजपा प्रत्याशी संजीव मिश्रा अपने निकटतम प्रतिद्वंदी निर्दलीय प्रत्याशी आदर्श मनोज द्विवेदी को हराकर जीत हासिल की!

इसी प्रकार मऊ से भाजपा प्रत्याशी अमित द्विवेदी ने निर्दलीय प्रत्याशी संदीप को हराकर जीत दर्ज की!

उलटफेर करते हुए मानिकपुर से निर्दलीय प्रत्याशी रानी देवी कोल ने भाजपा प्रत्याशी बिट्टी कोल को पराजित कर जीत हासिल की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *