हत्या की रिपोर्ट न लिखने पर मृतक के परिजनों ने लगाया जाम
जाम लगाए महिलाओं के साथ पुलिस ने किया मारपीट
बबेरु बाँदा
कोतवाली अंतर्गत ग्राम तरसियन डेरा मजरा निभौर निवासी की बीती रात को सड़क किनारे मरका थाना के ग्राम बन बरौली के पास शव मिला, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया, पुलिस शव का पोस्टमार्टम करा दिया। लेकिन पुलिस ने मुकदमा नही लिखा। इससे मृतक के परिजनों ने मुख्य मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। पुलिस ने जाम लगाए महिलाओं के साथ हांथपायी किया। विधायक एवं भाजपा नेता ने ग्रामीणों को कार्यवाही का भरोसा दिलाकर जाम खुलवाया है।
बबेरु कोतवाली के ग्राम तरसियन डेरा मजरा निभौर निवासी चुनबाद पुत्र धर्मराज निषाद उम्र 32 वर्ष राजगीर मिस्त्री का कार्य करता था। बीते दिनो बुधवार को राजगीरी मजदूरी का रुपये मांगने गया था। रात को मरका थाना के ग्राम बनबरौली की पुलिया के पास उसका शव पड़ा मिला, शरीर मे गहरे घाव थे, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा दिया। एक्सीडेंडल मामला बताती रही, लेकिन परिजन हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाते रहे, परिजन बबेरु कोतवाली रिपोर्ट लिखाने आये, परन्तु घटना मरका थाना के ग्राम में हुई है, इसलिए परिजनों को लगा कि पुलिस सुनवाई नही कर रही है। हत्या की रिपोर्ट दर्ज न होने पर मृतक के परिजनों ने बबेरु औगासी मार्ग पर टेढ़ा पुल निभौर के पास शव को ट्रैक्टर में रखकर जाम लगा दिया। बबेरु फतेहपुर आने जाने वाले वाहनों की लंबी कतार लग गयी। पुलिस मौके में पहुँचकर बताया कि मरका थाना में तहरीर दो तभी रिपोर्ट लिखी जाएगी,
मृतक का पिता धर्मराज निषाद मरका थाना जाकर तहरीर दी, इधर बबेरु कोतवाली की पुलिस पहुँचकर जाम खुलवाने के लिए समझा रही थी कि मृतक के परिजनों एवं पुलिस में तकरार हो गयी। पुलिस ने जाम लगाए लोगो पर मारपीट करना शुरू कर दिया। मृतक के परिजन काफी देर तक नारेबाजी कर हंगामा करते रहे। महिलाओं ने आरोप लगाया कि हमारे साथ भी पुलिस ने मारपीट किया है। मौके पर क्षेत्रीय विधायक विशंभर सिंह यादव, भाजपा नेता पूर्व ब्लाक प्रमुख बच्चा सिंह पहुँचकर मृतक के परिजनों को समझाया बुझाया। तब ग्रामीण शांत हुये औऱ मुकदमा लिखाने का भरोसा दिया। मरका थाने की पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने की बात कही तब ग्रामीणों ने जाम खोला है।
मृतक की पत्नी अनुसुइया विकलांग है औऱ दो छोटी छोटी लड़की है, चुनाबाद ही राजगीरी का कार्य करके परिवार का किसी तरह से भरण पोषण कर रहा था, अब सहारा छिन जाने से पत्नी का रो रोकर बुरा हाल है। मरका थानाध्यक्ष ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है, जांच पड़ताल एवं पूंछतांछ के लिए कुछ लोगो को हिरासत में लिया गया है। दोषियों पर कार्यवाही की जाएगी।