ऑपरेशन सिंदूर में नन्हे सहयोगी को राष्ट्रीय सम्मान

दिल्ली

दिल्ली। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सरहद पर तैनात जवानों की निस्वार्थ मदद करने वाले नन्हे सिपाही श्रवण सिंह को आज राजधानी दिल्ली में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

ऑपरेशन सिंदूर के समय श्रवण सिंह सैनिकों के लिए घर से लस्सी, दूध और रोटी लेकर सीमा तक पहुंचता था। उसकी इस संवेदनशीलता, साहस और देशभक्ति की भावना को देखते हुए केंद्र सरकार ने उसे राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया।
श्रवण सिंह का यह योगदान न सिर्फ बच्चों के लिए प्रेरणा है, बल्कि यह दिखाता है कि सेवा और देशप्रेम की भावना उम्र की मोहताज नहीं होती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *